इस्तांबुल: उत्तर-पश्चिमी तुर्किये में शनिवार सुबह एक परफ्यूम डिपो में भीषण आग लग गई। इसकी वजह से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग बुझाने मौके पर पहुंच गए। अन्य लोगों को बचाने का काम जारी है। आग लगने के बाद कई विस्फोटों की आवाजें भी सुनई गई हैं। इससे आसपास के इलाके में दहशत फैसल गई।
तुर्की के अधिकारियों ने बताया कि कोकेली प्रांत स्थित परफ्यूम डिपो में आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आग स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे लगी, जिससे पहले कई विस्फोट की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन दलों और अग्निशमन कर्मियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया तथा एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
अभी तक परफ्यूम डिपो में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। तुर्की में बना परफ्यूम दुनिया भर में अपनी खुशबू के लिए मशहूर है। कोकेली प्रांत के गवर्नर इल्हामी अक्तास ने संवाददाताओं को बताया कि घटना में छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है और इसकी जांच की जा रही है। (एपी)
संपादक की पसंद