1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 300 से अधिक लोगों की गई जान; सैकड़ों घायल

अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 300 से अधिक लोगों की गई जान; सैकड़ों घायल

 Published : May 11, 2024 06:54 pm IST,  Updated : May 11, 2024 06:56 pm IST

अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। बाढ़ से सबसे अधिक बगलान प्रांत प्रभावित हुआ है। बाढ़ की चपेट में आने से 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

Afghanistan floods- India TV Hindi
Afghanistan floods Image Source : REUTERS

इस्लामाबाद: संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने कहा है कि अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 300 से अधिक अफगान लोगों की मौत हुई है। एजेंली ने कहा कि बाढ़ की वजह से अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बगलान में 1,000 से अधिक घर भी नष्ट हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने शनिवार को कहा कि वह बाढ़ से बचे लोगों को बिस्कुट वितरित कर रहा है। यह बाढ़ पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में असामान्य रूप से भारी बारिश के बाद आई है। 

बगलान प्रांत सबसे अधिक प्रभावित 

बाढ़ के चपेट में आने से सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। तालिबान के एक अधिकारी ने सटीक आंकड़े दिए बिना शनिवार को यह जानकारी दी। देश का उत्तरी क्षेत्र बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। बगलान प्रांत बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पड़ोसी तखर प्रांत में सरकारी स्वामित्व वाले मीडिया संस्थानों ने बाढ़ से कम से कम 20 लोगों की मौत होने की खबर दी है।

हुआ आर्थिक नुकसान  

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इस विनाशकारी बाढ़ में सैंकड़ों लोगों की मौत हुई है जबकि काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं।” मुजाहिद ने बदख्शां, बगलान, घोर और हेरात प्रांतों को सबसे ज्यादा प्रभावित बताया। उन्होंने कहा कि “व्यापक तबाही” के परिणामस्वरूप “काफी वित्तीय नुकसान” हुआ है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी बस; देखें VIDEO

फलस्तीन को मिला समर्थन तो भड़क गए इजराइली राजदूत, UN चार्टर के कर दिए टुकड़े; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश