1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel US Iran War: नेपाल में पेट्रोलियम की भारी कमी, सरकार ने घोषित की हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी

Israel US Iran War: नेपाल में पेट्रोलियम की भारी कमी, सरकार ने घोषित की हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 04:24 pm IST

इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते नेपाल में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी पैदा हो गई है। इससे लोगों को आसानी से पेट्रोल डीजल नहीं मिल पा रहा है। इस संकट का तात्कालिक हल निकालने के लिए नेपाल सरकार ने कैबिनेट ने हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

नेपाल में पेट्रोलियम की किल्लत पर बैठक करते प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह- India TV Hindi
नेपाल में पेट्रोलियम की किल्लत पर बैठक करते प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह Image Source : ANI

काठमांडूः इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते नेपाल में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी पैदा हो गई है। इससे लोगों को आसानी से पेट्रोल डीजल नहीं मिल पा रहा है। इस संकट का तात्कालिक हल निकालने के लिए नेपाल सरकार ने कैबिनेट ने हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। ताकि काफी हद तक पेट्रोल-डीजल की कमी को नियंत्रित किया जा सके। 

नेपाल के प्रधानमंत्री ने दिया निर्देश

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पेट्रोलियम की किल्लतों पर बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कमी से निपटने के लिए हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी की घोषणा की। ताकि पेट्रोल और डीजल की खपत को कुछ हद तक कम किया जा सके। बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी हो गई है और कीमतें भी आसमान छू रही हैं। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी रखने से ऐसे हालात पैदा हुए हैं, क्योंकि होर्मुज मार्ग से दुनिया के 20-25 फीसदी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई होती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश