1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Nepal News: नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आने से 1 की मौत, भारतीय पर्वतारोही सहित 12 लोग घायल

Nepal News: नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आने से 1 की मौत, भारतीय पर्वतारोही सहित 12 लोग घायल

 Edited By: Shashi Rai
 Published : Sep 27, 2022 09:16 am IST,  Updated : Sep 27, 2022 09:16 am IST

Nepal News: नेपाल के माउंट मानसलू के आधार शिविर में सोमवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से एक पर्वतारोही की मौत हो गयी और भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर समेत 12 पर्वतारोही घायल हो गए।

Avalanche- India TV Hindi
Avalanche Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • नेपाल के माउंट मानसलू के आधार शिविर में हिमस्खलन
  • हिमस्खलन की चपेट में आने से 1 की मौत
  • भारतीय पर्वतारोही सहित 12 लोग घायल

Nepal News: नेपाल के माउंट मानसलू के आधार शिविर में सोमवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से एक पर्वतारोही की मौत हो गयी और भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर समेत 12 पर्वतारोही घायल हो गए। मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गई। 'द हिमालयन टाइम्स' अखबार ने बताया कि पर्यटन विभाग ने सोमवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हिमस्खलन होने की पुष्टि की। घायलों में भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर शामिल हैं। गोरखा पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पर्वतारोहण सहायक अनूप राय के तौर पर की गयी है। सूत्रों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 'सेवन समिट ट्रैक्स', 'सातोरी एडवेंचर', 'इमेजिन नेपाल ट्रेक्स', 'एलीट एक्सपीडिशन' और '8के एक्सपीडिशन' के शेरपा पर्वतारोही और अन्य इस हिमस्खलन में घायल हो गए।

दो गाइड मामूली रूप से घायल

खबर के अनुसार, 8के अभियान से संबद्ध पेम्बा शेरपा ने कहा कि भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर और उनके शेरपा गाइड दोनों को मामूली चोटें आईं तथा वे लोग सुरक्षित हैं। 'काठमांडू पोस्ट' अखबार ने विभाग के निदेशक के हवाले से बताया कि पर्यटन विभाग का अभी तक घटनास्थल पर अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया है। हिमस्खलन माउंट मानसलू के चौथे शिविर के ठीक नीचे के मार्ग पर उस समय हुआ जब पर्वतारोही उच्च शिविरों में रसद (लॉजिस्टिक) ला रहे थे।

बचाव अभियान जारी

माउंट मानसलू पर अभियान के सरकारी अधिकारी यशोदा आचार्य ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और विभिन्न हेलीकॉप्टर सेवाएं लोगों की तलाश में जुटी हैं। माउंट मानसलू आधार शिविर में खराब मौसम के कारण बचाव दल के प्रयासों में बाधा आ रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश