1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लोगों से हाथ मिलाते और बात करने के बाद अब नेतन्याहू की सामने आई नई फोटो, ईरान को लेकर फोन पर दे रहे आदेश

लोगों से हाथ मिलाते और बात करने के बाद अब नेतन्याहू की सामने आई नई फोटो, ईरान को लेकर फोन पर दे रहे आदेश

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 17, 2026 05:02 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 05:14 pm IST

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मौत की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। ऐसे में इजरायल की ओर नेतन्याहू के वीडियो और तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। ऐसे में नेतन्याहू की नई तस्वीर सामने आई है।

बेंजामिन नेतन्याहू- India TV Hindi
बेंजामिन नेतन्याहू Image Source : X@ISRAELIPM

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को बेंजामिन नेतन्याहू की एक नई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर नेतन्याहू फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ कई लोग बैठे हैं। तीन लोग उनके साथ फ्रेम में दिख रहे हैं। अन्य दो के हाथ तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर कहा गया कि कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ईरान के नेतृत्व को निशाना बनाकर हमले करने का आदेश दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर उठ रहीं मौत की अफवाहें

यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है जब नेतन्याहू की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर उठ रही है। इन अफवाहों का खंडन करने के उद्देश्य से इजरायल की ओर से ये फोटो शेयर की गई है।

फोन पर आदेश देते हुए दिख रहे नेतन्याहू

इजरायली प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर पोस्ट की गई इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया, 'प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरानी शासन के सीनियर अधिकारियों को खत्म करने का आदेश देते हुए।' इस तस्वीर में नेतन्याहू को फोन पर आदेश देते हुए दिखाया गया है। 

इजरायल ने बार-बार किया खारिज

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच नेतन्याहू के मारे जाने की खबरों को इजरायल ने बार-बार खारिज किया है। इजरायल ने यह दोहराते हुए कि प्रधानमंत्री जीवित हैं और राज्य के कामकाज का संचालन जारी रखे हुए हैं।

सबूत के तौर पर किया पेश

इजरायली सरकार ने इस तस्वीर को इस बात के सबूत के तौर पर पेश किया है कि नेतन्याहू ईरान के नेतृत्व के खिलाफ टारगेट हमलों पर फैसलों की सीधे तौर पर निगरानी कर रहे हैं। 

इसके पहले सामने आए दो वीडियो

आज जारी हुई तस्वीर के पहले नेतन्याहू के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में नेतन्याहू को कॉफी पीते हुए दिखाया गया है। दूसरे वीडियो में नेतन्याहू खुले में लोगों से मिल रहे हैं और उनका हालचाल ले रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को भी AI बता रहे हैं।

उंगली पर मौजूद अंगूठी के गायब होने पर संशय

सोमवार को बेंजामिन के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को लेकर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जब वह अपना हाथ हिलाते हैं तो उनकी उंगली पर मौजूद अंगूठी कुछ समय के लिए गायब हो जाती है। सोशल मीडिया पर बेंजामिन के दूसरे वीडियो को भी AI जनरेटेड दावा किया जा रहा है। हालांकि, इंडिया टीवी इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

यरुशलम का है ये वीडियो

बता दें कि सोमवार को जारी हुए इस वीडियो में नेतन्याहू को यरुशलम में बाहर घूमते और आम नागरिकों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान उनकी मौत की लगातार फैल रही अफवाहों के बीच जारी किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश