1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ के कारण मच गई तबाही, 9 लोगों की मौत लापता हैं 19 लोग

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ के कारण मच गई तबाही, 9 लोगों की मौत लापता हैं 19 लोग

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jul 09, 2025 11:51 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 11:53 pm IST

नेपाल-चीन सीमा पर भारी बारिश के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश की चपेट में वो पुल भी आ गया है जहां से चीन के साथ उसकी कनेक्टिविटी थी।

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़- India TV Hindi
नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ Image Source : AP

काठमांडू: नेपाल के रसुवा जिले में मानसून की बारिश के कारण एक नदी में बाढ़ आ जाने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई तथा 19 अन्य लापता हो गए। साथ ही बाढ़ के कारण देश को चीन से जोड़ने वाला ‘‘फ्रेंडशिप ब्रिज’’ बह गया है। चीन में सोमवार रात को मूसलाधार मानसूनी बरसात के कारण नेपाल में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई थी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के महानिदेशक दिनेश भट्ट ने संवाददाताओं से कहा, “अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है, एक व्यक्ति घायल हुआ है, 19 लोग लापता हैं और 57 लोगों को बचा लिया गया है।” 

नेपाल सरकार देगी मुआवजा

नेपाल सरकार ने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। लापता लोगों में चीन के छह नागरिक और तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। भट्ट ने बताया कि काठमांडू से 120 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में रसुवा जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को आई अचानक बाढ़ ने मितेरी पुल, रसुवागढ़ी जलविद्युत संयंत्र और नेपाल-चीन सीमा के पास स्थित ‘ड्राई पोर्ट’ के कुछ हिस्सों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार तड़के करीब सवा तीन बजे आई बाढ़ में मितेरी पुल बह गया। 

प्रभावित हुई बिजली की आपूर्ति

नदी में आई बाढ़ में 23 मालवाहक कंटेनर, छह मालवाहक ट्रक और 35 इलेक्ट्रिक वाहन भी बह गए। बाढ़ ने जिले की चार जलविद्युत परियोजनाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड को कम से कम 211 मेगावाट बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

बेटी ने TikTok से नहीं हटाया अकाउंट तो भड़क गए अब्बा, मार ही डाला

'सुरक्षित नहीं ट्रंप, घर में हो सकता है अटैक' ईरान ने दी अमेरिकी राष्ट्रपति को खुली धमकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश