1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया ने अपने नए युद्धपोत से दागी मिसाइलें, किम ने परमाणु हथियारों जिक्र कर बढ़ाई दुनिया की टेंशन

उत्तर कोरिया ने अपने नए युद्धपोत से दागी मिसाइलें, किम ने परमाणु हथियारों जिक्र कर बढ़ाई दुनिया की टेंशन

 Published : Apr 30, 2025 09:45 am IST,  Updated : Apr 30, 2025 09:48 am IST

उत्तर कोरिया ने हाल ही में अपने नए युद्धपोत का अनावरण किया था। अब 5,000 टन के इस युद्धपोत से मिसाइलों को भी दागा गया है। मिसाइल परीक्षण के दौरान किम जोंग उन खुद मौजूद रहे।

उत्तर कोरिया ने नए...- India TV Hindi
उत्तर कोरिया ने नए युद्धपोत की हथियार प्रणाली का परीक्षण किया Image Source : AP

North Korea Warship Firing Test: उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में लॉन्च किए गए युद्धपोत की हथियार प्रणाली का पहला परीक्षण किया है। सरकारी मीडिया केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षण के दौरान क्रूज और एंटी-एयर मिसाइलों का टेस्ट किया गया। इस दौरान तोपखाने से गोलाबारी भी की गई। हथियारों के परीक्षण के दौरान किम जोंग उन और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान किम ने कहा कि समय आ गया है कि उत्तर कोरिया की नौसेना देश की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों को बढ़ाने का फैसला करे। 

 

किए जा रहे हैं बड़े दावे

केसीएनए ने बुधवार को कहा कि किम ने विध्वंसक पोत की सुपरसोनिक और रणनीतिक क्रूज मिसाइलों, विमान भेदी मिसाइल, स्वचालित तोपों और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग गनों का परीक्षण देखा। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने युद्धपोत की शक्तिशाली हथियार क्षमताओं की सराहना भी। उत्तर कोरिया के इस नए युद्धपोत को लेकर बड़े दावे भी किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है यह युद्धपोत शक्तिशाली हथियारों से लैस है। इस युद्धपोत के लॉन्च समारोह में खुद किम जोंग उन मौजूद थे। लॉन्च समारोह में किम ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को चेतावनी भी दी थी। 5,000 टन के इस युद्धपोत को बनाने में एक साल से अधिक का समय लगा है। 

उत्तर कोरिया ने नए युद्धपोत की हथियार प्रणाली का परीक्षण किया
Image Source : APउत्तर कोरिया ने नए युद्धपोत की हथियार प्रणाली का परीक्षण किया

समुद्री सीमाओं की होगी रक्षा

लॉन्चिंग समारोह में किम जोंग उन ने इस युद्धपोत को उत्तर कोरियाई नौसेना के लिए मील का पत्थर बताया था। किम ने कहा था कि यह युद्धपोत उत्तर कोरिया की समुद्री सीमाओं की रक्षा करेगा। उत्तर कोरिया ने युद्धपोत को समंदर में ऐसे समय पर उतारा है जब कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव देखने को मिल रहा है। 

बिगड़ सकता है शक्ति का संतुलन

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, जिस तरह से उत्तर कोरिया अब अपनी नेवी को मजबूत करने पर फोकस कर रहा है उससे कोरियाई क्षेत्र में शक्ति का संतुलन बिगड़ सकता है। उत्तर कोरिया के इस तरह के कदमों से अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए नई चुनौतियां भी पैदा हो सकती हैं। किम जोंग उन अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर लगातार हमलावर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

जानें किसने कहा विनाशकारी होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव, बर्दाश्त नहीं कर सकती दुनिया

पाकिस्तान के सूचना मंत्री का दावा, '24 से 36 घंटे में भारत कर सकता है हमला'

अब मरियम नवाज ने भी अलापा परमाणु राग, पाकिस्तानियों से कहा 'घबराने की जरूरत नहीं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश