1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया ने डरा दिया! किम जोंग उन ने वो कर डाला जो अब तक नहीं किया था

उत्तर कोरिया ने डरा दिया! किम जोंग उन ने वो कर डाला जो अब तक नहीं किया था

 Published : May 09, 2025 03:26 pm IST,  Updated : May 09, 2025 03:26 pm IST

उत्तर कोरिया ने बड़ा कदम उठाते हुए परमाणु हमलों की नकल करने वाली कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया है। मिसाइलों का परीक्षण देखने के लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन खुद मौके पर मौजूद रहे।

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन (बीच में जैकेट पहने हुए)- India TV Hindi
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन (बीच में जैकेट पहने हुए) Image Source : AP

सियोल: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के मिसाइल प्रेम से दुनिया वाकिफ है। मौक कोई भी हो, दुनिया में कुछ भी चल रहा हो, किम को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उत्तर कोरिया लगातार घातक मिसाइलों का परीक्षण करता रहा है और खास बात यह है कि किम जोंग उन इन मिसाइलों का परीक्षण देखने के लिए खुद मौके पर मौजूद होते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

परमाणु हमलों की नकल करते हुए किया परीक्षण

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर संयुक्त सैन्य अभ्यास के माध्यम से तनाव बढ़ाने का आरोप लगाता रहा है। ऐसे में उसने अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सेनाओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। उत्तर कोरिया ने अभ्यास के तौर पर परमाणु हमलों की नकल करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है। 

परीक्षण में शामिल थे रॉकेट लॉन्चर

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कहा कि बृहस्पतिवार के परीक्षणों में मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली शामिल थी जो जाहिर तौर पर रूस के इस्कैंडर के मॉडल पर आधारित है। इसके अलावा, 600 मिलीमीटर के कई रॉकेट लॉन्चर भी थे। 

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइलों का परीक्षण
Image Source : APउत्तर कोरिया ने किया मिसाइलों का परीक्षण

परमाणु हथियार प्रणाली को बनाना है प्रभावी

केसीएनए ने कहा कि इन परीक्षणों का मकसद मिसाइल और रॉकेट प्रणालियों का संचालन करने वाली सैन्य इकाइयों को प्रशिक्षित करना था। ये परीक्षण यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूस को किए गए हथियारों के निर्यात से भी संबंधित हो सकते हैं। उत्तर कोरिया का कहना है कि परीक्षण का मकसद परमाणु हथियार प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है जिससे त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की बौखलाहट, बोले 'मदरसे के लड़कों को भेजेंगे लड़ने'

Operation Sindoor का असर, इमरान खान को जेल में सताने लगा ड्रोन हमले का डर; आगे जो हुआ वो भी जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश