1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले पर पाकिस्तान का पहला बयान, बोले रक्षा मंत्री-हमारा कोई...

Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले पर पाकिस्तान का पहला बयान, बोले रक्षा मंत्री-हमारा कोई...

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 23, 2025 09:46 am IST,  Updated : Apr 23, 2025 10:39 am IST

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। आतंकियों के इस कायराना हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से पहला बयान आया है। जानिए क्या कहा है रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने...

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ- India TV Hindi
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ Image Source : FILE PHOTO

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है, लेकिन वहां की सरकार झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान सामने आया है, जिसमें कह रहे हैं कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। आसिफ कह रहे हैं कि उनका देश हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है। ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल को ये बयान दिया है और अपने बयान में उन्होंने उल्टा भारत पर ही आरोप लगा दिया है। आसिफ ने कहा, इस हमले के पीछे भारत के लोग ही शामिल है। उन्होंने आगे कहा-भारत में नागालैंड से लेकर मणिपुर और कश्मीर में लोग सरकार के खिलाफ हैं।


ख्वाजा आसिफ ने भारत पर लगा दिया आरोप
ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा, भारत सरकार लोगों के हक को मार रही है और उनका शोषण कर रही है, इसलिए लोग उनके खिलाफ खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने हमले के सिलसिले में विवादित बयान भी दिया और कहा, पहलगाम में हुई इस तरह की घटना से हमारा कोई लेना देना नहीं है। मैं ऐसे हमलों की निंदा करता हूं। खासकर नागरिकों पर ऐसे हमले नहीं होने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश