1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना का बड़ा एक्शन, 12 आतंकियों को किया ढेर

खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना का बड़ा एक्शन, 12 आतंकियों को किया ढेर

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Feb 07, 2025 03:43 pm IST,  Updated : Feb 07, 2025 04:17 pm IST

पाकिस्तान की सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ी कार्रवाई की है। खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने ऑपरेशन लॉन्च कर 12 आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकवादियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

पाकिस्तान आर्मी के जवान- India TV Hindi
पाकिस्तान आर्मी के जवान Image Source : AP

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में 12 आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, यह अभियान उत्तरी वजीरिस्तान के हसन खेल इलाके में पांच-छह फरवरी की दरमियानी रात को चलाया गया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई है। बयान में कहा गया कि इलाके में आंतकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर अभियान को अंजाम दिया गया। 

हथियार और गोला-बारूद बरामद

बयान में यह भी कहा गया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादी ठिकानों को पुख्ता तरीके से निशाना बनाया और 12 आतंकवादियों को मार गिराया। इसमें कहा गया कि आतंकवादियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं और ये आतंकी सुरक्षाबलों के साथ-साथ नागरिकों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।

पुलिस चेक पोस्ट पर हुआ था हमला

बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक पुलिस चेक पोस्ट पर हमला कर दिया था। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए जबकि छह घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया था कि भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में बहादुर खेल चेक पोस्ट पर गोलीबारी की थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले महीने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को खत्म करने की आवश्यकता पर बल दिया था। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

ट्रंप का बहुत बड़ा कदम, नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने वाले कोर्ट पर लगाया प्रतिबंध

फिर हुआ हादसा? अमेरिकी विमान अलास्का जाते समय हो गया लापता, 10 लोग थे सवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश