1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में एक भाई ने किया बहन का कत्ल, दूसरे ने बनाया वीडियो...देखते रहे अब्बा

पाकिस्तान में एक भाई ने किया बहन का कत्ल, दूसरे ने बनाया वीडियो...देखते रहे अब्बा

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 01, 2024 03:51 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 04:44 pm IST

पाकिस्तान में एक भाई ने तकिए से मुंह दबाकर परिवार के सामने ही अपनी बहन को मौत को घाट उतार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान में भाई ने किया बहन का कत्ल - India TV Hindi
पाकिस्तान में भाई ने किया बहन का कत्ल Image Source : सोशल मीडिया

Pakistan Brother Killed Sister: पाकिस्तान से एक बार फिर दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़की ऑनर किलिंग का शिकार हो गई। ये शर्मनाक वारदात पंजाब प्रांत के टोबा टेक सिंह में घटी है, जहां एक भाई ने अपनी बहन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। जिस वक्त एक भाई अपनी बहन की हत्या कर रहा था तो वहीं दूसरा भाई इस पूरी घटना का वीडिया बना रहा था। हैरान करने वाली बाात तो ये है कि जिस वक्त लड़की का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा था उस वक्त पूरा परिवार मौत का तमाश देख रहा था। किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश तक नहीं की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पिता देखता रहा मौत का तमाशा

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  घटना बीते 17 मार्च की है। लड़की का कसूर इतना था कि वो वीडियो कॉल पर किसी लड़के से बात कर रही थी। यही बात भाई को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। जिस वक्त कत्ल की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था उस समय लड़की का पिता भी मौके पर ही मौजूद था। पिता चुपचाप बेटी की मौत का तमाशा देखता रह और दूसरा भाई इस पूरी हैवानियत को अपने फोन पर रिकॉर्ड करता रहा। 

नाम भी जान लें 

बहन की हत्या करने वाले भाई का नाम मोहम्मद फैसल है। पिता का नाम अब्दुल सत्तार वहीं जिस भाई ने वीडिया बनाया उसका नाम शहबाज है। जो वीडिया वायरल हो रहा है वो तो हम आपको नहीं दिखा सकते, लेकिन इतना जरूर बता सकते हैं कि लड़की की मौत के पिता को दुख नहीं था, भाई के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। हत्या करने के बाद मोहम्मद फैसल चुपचाप आराम से बैठ जाता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़की की मां भी कमरे में ही मौजूद थी। 

लोगों में गुस्सा 

लड़की की हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में परिवार के खिलाफ गुस्सा है। वीडियो में शहबाज यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि फैसले को बोलो कि वह मर गई अब वहां से उठ जाए। लेकिन, फैसल उसके बाद भी करीब दो मिनट तक अपनी बहन का गला दबाए रखता है। हैरानी तो तब होती है जब जब फैसल बहन को मारने का बाद बैठता है तो पिता उसे पानी पिलाता है। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस को इस बात का पता चला कि लड़की मौत साजिश हो सकती है तो पुलिस ने पिता सत्तार और हत्या करने वाले भाई फैसल को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो बनाने वाले शहबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया जो हत्या के समय कमरे में मौजूद थी और वीडियो में भी नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें:

इजराइली सेना ने गाजा के मुख्य अस्पताल से अपने सैनिकों को हटाया, पीछे दिखा तबाही का मंजर

चीन ने फिर की हिमाकत, पहाड़ और झील समेत अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के बदले नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश