1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़बोला बयान, कहा-"भारत से युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार"

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़बोला बयान, कहा-"भारत से युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार"

 Published : Nov 13, 2025 08:00 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 08:04 pm IST

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी वाला बयान सामने आया है। पाक रक्षामंत्री ने भारत से युद्ध के लिए तैयार रहने की बात कही है।

पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बोलते ख्वाजा आसिफ। - India TV Hindi
पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बोलते ख्वाजा आसिफ। Image Source : X@AADIIROY2

इस्लामाबादः दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ को बड़बोलेपन वाला बयान सामने आया है। आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान पूरी तरह भारत से युद्ध के लिए तैयार है। यह बयान उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर दिया। पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने कहा कि अगर वह (भारत) फाइनल राउंड चाहते हैं, अगर वह ऑलआउट चाहते हैं तो हम भी इसके लिए तैयार हैं। 

भारत-अफगानिस्तान से एक साथ लड़ सकते हैंः आसिफ

टीवी एंकर ने ख्वाजा आसिफ से सवाल पूछा कि अफगानिस्तान के साथ बॉर्डर पर पहले से ही तनाव है, उधर बलूचिस्तान में भी स्थिति ठीक नहीं है। अब भारत के बॉर्डर पर भी तनाव बढ़ गया है। ऐसे में हालात पाकिस्तान के लिए बहुत मुश्किल लग रहे हैं। पाकिस्तान एक साथ इतने मोर्चों पर कैसे लड़ेगा, क्या करेगा?... इस पर ख्वाजा ने कहा कि पहले तो हम बातचीत और शांति के पक्षधर हैं, लेकिन यदि वह इस पर नहीं आते हैं और फाइनल राउंड चाहते हैं तो हम एक साथ भारत और अफगानिस्तान दोनों मोर्चों पर जंग के लिए तैयार हैं। हम इससे पीछे हटने वाले नहीं है। आसिफ ने कहा कि इससे पहले भी हमने जंग में अपनी ताकत दिखाई है। अल्ला-ताला इस बार भी हमारी मदद करेंगे। 

लाल किले के पास धमाके में हुई थी 13 लोगों की मौत

राजधानी में गत सोमवार को लाल किले के पास हुए कार धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भारत ने इसे जघन्य आतंकवादी घटना करार दिया है। इस आतंकी घटना के तार पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ते दिख रहे हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी समेत अन्य भारतीय एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हैं। ताकि यह पुख्ता प्रमाणित किया जा सके कि दिल्ली ब्लास्ट के हमले के जिम्मेदार कौन हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश