1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में जाहिलियत! अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोगों का बेरहमी से किया गया कत्ल

पाकिस्तान में जाहिलियत! अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोगों का बेरहमी से किया गया कत्ल

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 13, 2026 01:05 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 01:05 pm IST

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने हजारा समुदाय के 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना बलूचिस्तान में हुई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हजारा समुदाय- India TV Hindi
हजारा समुदाय Image Source : AP

कराची: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का हाल बेहाल है। यहां एक बार फिर हजारा समुदाय को निशाना बनाया गया है। ताजा घटना पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुई है। यहां शिया मुस्लिम हजारा अल्पसंख्यक समुदाय के 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में घटी हुई है।

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया?

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खैर सुमलानी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात बंदूकधारी 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और हजारा टाउन से सब्जियां खरीदने हजारगंज बाजार पहुंचे। यहां बंदूकधारियों ने हजारा समुदाय के लोगों पर गोलीबारी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में हजारा अल्पसंख्यक समुदाय के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल भी हुए हैं।

भड़का लोगों का गुस्सा

पुलिस अधिकारी खैर सुमलानी ने कहा, ''यह सुनियोजित हत्या प्रतीत होती है।'' फिलहाल, किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के तुरंत बाद हजारा समुदाय को लोगों में गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने हमले के विरोध में वेस्टर्न बाईपास पर जाम लगा दिया जिससे यातायात बाधित हो गया। 

पहले भी हुए हैं हमले

पाकिस्तान में हजारा समुदाय पर पहले भी हमले हुए हैं। क्वेटा के हजारगंज बाजार में 2019 में बम विस्फोट हुआ था। धमाके में कम से कम 20 लोग मारे गए थे और 48 अन्य घायल हुए थे। क्वेटा के हजारा टाउन में फरवरी 2013 में हुए बम विस्फोट में 91 लोग मारे गए और लगभग 190 लोग घायल हुए थे।

हजारा समुदाय के बारे में जानें

पाकिस्तान में सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। सुन्नी मुसलमान अहमदिया और हजारा जैसे अल्पसंख्यकों का विरोध करते हैं। हजारा समुदाय पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बसने वाली शिया मुसलमानों की एक कौम है। पाकिस्तान के साथ ही अफगानिस्तान में भी तालिबान के शासन में हजारा समुदाय के पर अत्याचार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

पोप लियो की आलोचना के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गजब तस्वीर, जीसस के रूप में आए नजर

ऑस्ट्रेलिया के PM ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दिया बड़ा बयान, अमेरिका का भी लिया नाम

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश