1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत से मार खाने के बाद होश खो बैठा पाकिस्तान! अब इशाक डार ने जो कहा वो जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप

भारत से मार खाने के बाद होश खो बैठा पाकिस्तान! अब इशाक डार ने जो कहा वो जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jul 01, 2025 01:57 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 01:57 pm IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बार फिर बड़ी-बड़ी बातें कही हैं। भारत से पिटने के बाद डार कई बार अलग-अलग तरह के बयान दे चुके हैं। इस बार इशाक डार ने क्या कहा है चलिए वो जानते हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार- India TV Hindi
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार Image Source : AP

इस्लामाबाद: इतिहास गवाह है कि जब-जब भारत का सब्र टूटा है, तब-तब पाकिस्तान की हालत पतली हो गई है। 1971 में नए देश का उदय बांग्लादेश इसका जीता जागता उदाहरण है। अब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भारतीय सेना ने ऐसा रंग जमाया कि पाकिस्तान को लाल रंग से डर लगने लगा होगा। लेकिन, पाकिस्तान ऐसा मुल्क है जो पिटने के बाद भी शेखी बघारता है। जनता से लेकर सैन्य अफसर और यहां तक की नेता भी बड़बोले बन जाते हैं। अब इशाक डार ने जो कहा है चलिए आपको वो बताते हैं।

बयान पर बयान दे रहे हैं डार

भारत से पिटने के बाद अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार बड़े-बड़े दावे करते नजर आ रहे हैं। अंदर से तो सच जानते हैं कि कितना पिटे हैं लेकिन बोल नहीं सकते। डार ने अब दावा किया है कि उनके देश ने भारत की हालिया कार्रवाइयों पर “जैसे को तैसा से भी बढ़कर जवाब” दिया है। वैसे पाकिस्तान ने दुनिया के सामने कोई सबूत नहीं रखे हैं लेकिन भारत से पिटने के बावजूद बयान तो ऐसे-ऐसे दे रहे हैं कि जंग ही फतह कर ली हो। 

सिंधु जल संधि पर भी बोले डार

इशाक डार ने कहा, "चार दिन की जंग के नतीजे ने से वास्तविकता सामने आ गई है कि भारत ना तो पाकिस्तान को डरा सकता है और ना ही उस पर दबाव डाल सकता है।" डार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि के तहत अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर सिर्फ बयान ही दे रहा है जबकि भारत ने तो कदम भी उठा लिए हैं।

डार ने अलापा शांति का राग

इशाक डार ने फिर घिसा पिटा कश्मीर राग गाया और वो कहा जो हर पाकिस्तानी कहता है। उन्होंने कहा, "दक्षिण एशिया में स्थायी शांति जम्मू-कश्मीर विवाद के स्थायी समाधान पर निर्भर है।" इतना बोलने के बाद डार ने शांति की बात भी कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहता है।  

भारत ने पाकिस्तान को धो डाला

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त तेवर अपनाए है। भारत ने सात मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए। भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद तो भारत ने पाकिस्तान की हरकतों का कड़ा जवाब दिया और उसके तमाम एयरबेस उड़ा दिए।  (भाषा- इनपुट एजेंसी के साथ)

यह भी पढ़ें:

'अपनी दुकान बंद करो और दक्षिण अफ्रीका वापस लौट जाओ', ट्रंप ने मस्क को दी बड़ी धमकी

ब्रिटेन में खत्म हो जाएगी 156 साल पुरानी परंपरा, समाप्त होगी महल जैसी सुविधाओं से लैस 'रॉयल ट्रेन' सेवा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।