1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी सेना ने 9 मई हिंसा मामले में लिया बड़ा फैसला, स्वीकार की 19 दोषियों की दया याचिका

पाकिस्तानी सेना ने 9 मई हिंसा मामले में लिया बड़ा फैसला, स्वीकार की 19 दोषियों की दया याचिका

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jan 02, 2025 07:28 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 07:28 pm IST

पाकिस्तान में नौ मई 2023 को हुई हिंसा के मामले में 19 दोषियों की मर्सी पिटीशन को मानवीय आधार पर कबूल कर लिया गया है। सैन्य अदालतों ने हिंसा में भूमिका के लिए सजा सुनाई थी।

पाकिस्तान नौ मई हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन- India TV Hindi
पाकिस्तान नौ मई हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नौ मई 2023 को सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों में शामिल 19 दोषियों की दया याचिकाएं स्वीकार कर ली हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थकों ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए नौ मई 2023 को रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर कथित तौर पर हमला किया था।

सैन्य अदालतों ने सुनाई थी सजा

हिंसा के बाद देश भर में की गई छापेमारी में सैकड़ों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। 100 से अधिक नागरिकों के मामले सैन्य अदालत में सुनवाई के लिए भेजे गए क्योंकि वो सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले में शामिल थे। दिसंबर में सैन्य अदालतों ने हिंसा में भूमिका के लिए 85 नागरिकों को दो से दस साल तक की जेल की सजा सुनाई थी। 

औपचारिकताएं पूरी होने के बाद होगी रिहाई

सेना ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि नौ मई की घटना के दोषियों को सजा की घोषणा के बाद, उन्होंने अपील करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है और अपनी सजा में दया और छूट की मांग की है। बयान के मुताबिक, 67 दोषियों ने अपनी दया याचिकाएं दी हैं, और 48 याचिकाओं पर अपील अदालतों में कार्रवाई की गई है, जबकि 19 दोषियों की याचिकाएं कानून के मुताबिक मानवीय आधार पर स्वीकार की गई हैं। फौज ने कहा कि शेष दोषियों की दया याचिकाओं पर कानूनी प्रक्रिया के बाद समय पर निर्णय लिया जाएगा। सेना ने कहा कि जिन लोगों की दया अपील स्वीकार कर ली गई है, उन्हें औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिहा कर दिया जाएगा। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश ने अपनी किताबों में बदल दिया इतिहास, अब मुजीबुर्रहमान नहीं रहे 'राष्ट्रपिता', जानें और क्या किया

Israel Hamas War: इजरायल ने लिया बदला, गाजा में हमास के आतंकी को किया ढेर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।