1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: सांसद की धमकी, 'इमरान का बाल भी बांका हुआ तो फिदायीन हमले होंगे, न आप रहेंगे, न आपके बच्चे'

पाक: सांसद की धमकी, 'इमरान का बाल भी बांका हुआ तो फिदायीन हमले होंगे, न आप रहेंगे, न आपके बच्चे'

 Written By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1
 Published : Jun 07, 2022 08:55 am IST,  Updated : Jun 07, 2022 12:18 pm IST

Pakistan: अगर इमरान खान का बाल भी बांका हुआ तो उनकी पार्टी के लोग फिदायीन हमले के लिए तैयार हैं। इस संबंध में अताउल्लाह ने एक ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan Image Source : AP/FILE

Highlights

  • इमरान की पार्टी के सांसद ने सरकार को दी धमकी
  • इमरान का बाल भी बांका हुआ तो खैर नहीं
  • फिदायीन हमले के लिए तैयार हैं हमारे कार्यकर्ता

Pakistan: पाकिस्तान में जहां ओर शहबाज शरीफ की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को चारों तरफ से घेरने की कवायद में जुटी हुई है वहीं इस बीच इमरान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ के सांसद अताउल्लाह ने कहा है कि अगर इमरान खान का बाल भी बांका हुआ तो उनकी पार्टी के लोग फिदायीन हमले के लिए तैयार हैं। इस संबंध में अताउल्लाह  ने एक ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

'न आप रहेंगे, न आपके बच्चे'

इस वीडियो में अताउल्लाह ये कहते हुए नजर आ रहे हैं, ' अगर इमरान खान का बाल भी बांका होता है तो यह चेतावनी देश चलानेवालों के लिए है कि न तो आप रहेंगे और न ही आपके बच्चे। मैं सबसे पहले आप पर फिदायीन हमला करूंगा। हमारे हजारों कार्यकर्ता तैयार हैं।'आपको बता दें कि पीटीआई सांसद अताउल्लाह पेशे से वकील हैं। वे वर्ष 2018 से सांसद हैं।

तीन हिस्सों में बंट जाएगा पाकिस्तान-इमरान

अताउल्लाह का यह बयान इमरान खान की हत्या की साजिश रचने की अफवाहों के बीच आया है। इस बीच इमरान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इमरान खान ने अपनी पिछली रैली में कहा था कि अगर फौज ने फैसले नहीं लिए पाकिस्तान के परमाणु हथियार अमेरिका ले जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि हमारा मुल्क दिवालिया होनेवाला है। आप मेरी बात लिखकर रख लो। पाकिस्तान तीन हिस्सों में बंटने वाला है। इमरान के इस बयान का जबर्दस्त विरोध हुआ था।

राजद्रोह का मामला दर्ज करने पर विचार

आपको बता दें कि पाकिस्तान की मौजूदा सरकार इमरान खान और गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा शुरू करने पर विचार कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश