1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्या पाकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी? इस बड़ी बैठक के लिए पड़ोसी देश ने भेजा निमंत्रण

क्या पाकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी? इस बड़ी बैठक के लिए पड़ोसी देश ने भेजा निमंत्रण

 Published : Aug 29, 2024 05:06 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 05:28 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसका मुख्य कारण पाकिस्तान की तरफ से होने वाला सीमा पार का आतंकवाद है। इस बीच अब पाकिस्तान ने पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा है।

PM MODI SCO SUMMIT pakistan invitation- India TV Hindi
पीएम मोदी को मिला पाकिस्तान आने का न्योता। Image Source : PTI/AP

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कई सालों से रिश्ते तनाव भरे चल रहे हैं। भारत ने दो टूक संदेश दे रखा है कि जब तक पाकिस्तान आतंक को पनाह देना बंद नहीं करता तब तक दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं होंगे। इस बीच पाकिस्तान की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिया गया है। दरअसल, अक्तूबर महीने में पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक होने जा रही है। इसी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा है। 

पीएम मोदी को भी निमंत्रण मिला

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अक्टूबर महीने में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए पाकिस्तान ने पीएम मोदी को भी निमंत्रण भेजा है। पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि 15-16 अक्टूबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजे गए हैं। 

भारत की ओर से कौन जाएगा?

पाकिस्तानी प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने बताया है कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है। कुछ देशों ने पहले ही एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। बलूच ने कहा है कि तय समय पर यह बताया जाएगा कि किस देश ने पुष्टि की है। हालांकि, भारत की ओर से अब तक खुलासा नहीं हुआ है कि सम्मेलन में भाग लेने कौन जाएगा। 

क्या है SCO का महत्व?

शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रिस्तरीय वार्ता और वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी। इसमें सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। आपको बता दें कि SCO भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान का एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा समूह है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढे़ं- ​INS अरिघात : दुश्मन की हर चाल होगी नाकाम, परमाणु हथियारों से लैस दूसरी पनडुब्बी तैयार, जानें इसकी खासियत

'मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया', राकेश टिकैत ने 'बांग्लादेश' वाली टिप्पणी पर दी ये सफाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश