1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दहल गया बलूचिस्तान, सात लोगों के गोलियों से छलनी शव बरामद; धमाके में 13 की मौत 56 लोग हुए घायल

दहल गया बलूचिस्तान, सात लोगों के गोलियों से छलनी शव बरामद; धमाके में 13 की मौत 56 लोग हुए घायल

 Published : Apr 29, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 06:04 pm IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक तरफ जहां स्थानीय लोगों के शव बरामद हुए हैं तो वहीं तेल टैंकर में आग लग जाने से विस्फोट हो गया।

बलूचिस्तान सरकारी अस्पताल- India TV Hindi
बलूचिस्तान सरकारी अस्पताल Image Source : AP

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के जियारत जिले में मंगलवार को सात स्थानीय लोगों के गोलियों से छलनी शव मिले हैं। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। जियारत के उपायुक्त जकाउल्लाह दुर्रानी ने बताया कि ये शव सुबह चोटीयार इलाके में मिले। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सभी सात लोगों की हत्या एक ही समय की गई।

शव मिलने के बाद भड़के लोग

शव मिलने के तुरंत बाद, उग्र लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई और राजमार्ग पर धरने पर बैठ गई जिससे यातायात बाधित हुआ। लोगों ने जांच की मांग करते हुए इंसाफ किए जाने की बात कही।

बलूचिस्तान में पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

जकाउल्लाह दुर्रानी ने कहा, “हम प्रर्दशनकारियों से बात कर रहे हैं ताकि चोटीयार और जियारत को जोड़ने वाला राजमार्ग खाली कराया जा सके।” उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया है। बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात और गोलियों से छलनी शव मिलना कोई नई बात नहीं है।

तेल टैंकर में लगी आग

इस बीच बलूचिस्तान में एक और बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेल टैंकर में आग लग जाने से विस्फोट हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य घायल हुए हैं। आग टैंकर से तेल रिसने के कारण लगी। क्वेटा के सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया कि लगभग एक दर्जन घायलों की हालत गंभीर है और कुछ को हवाई मार्ग से कराची ले जाया गया है। हादसे के बाद बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने क्वेटा स्थित सरकारी अस्पताल का दौरा किया है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

चीन के लियाओनिंग में हुआ दर्दनाक हादसा, रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 की मौत; घायल हुए 3 लोग

पत्रकार या शेखचिल्ली! जनाब ने पाकिस्तानी फौज को लेकर किया ऐसा दावा कि हो गई कॉमेडी; हंस रहे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश