1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कराची में अफगानी नागरिकों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, अफगान बस्ती में पसरा मातम

कराची में अफगानी नागरिकों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, अफगान बस्ती में पसरा मातम

 Published : Mar 10, 2025 10:56 am IST,  Updated : Mar 10, 2025 10:56 am IST

पाकिस्तान के कराची में बड़ा हादसा हुआ है। यहां अफगान बस्ती में एक मकान की छत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। कराची में अफगान शरणार्थियों के मोहल्लों को अफगान बस्ती के नाम से जाना जाता है।

पाकिस्तान में अफगान बस्ती- India TV Hindi
पाकिस्तान में अफगान बस्ती Image Source : AP

कराची: पाकिस्तान के कराची में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अफगान बस्ती में एक मकान की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कराची के बाहरी इलाके में अफगान बस्ती स्थित एक मकान में निर्माण कार्य किया जा रहा था तभी छत गिर गई। हादसे के बाद  अफगान बस्ती में हड़कंप मच गया।

अफगान बस्ती क्या है?

कराची के बाहरी इलाकों में अफगान शरणार्थियों के कई मोहल्ले हैं जिन्हें आमतौर पर अफगान बस्ती के नाम से जाना जाता है। मकान की छत गिरने की घटना में दो बच्चों समेत चार अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पाकिस्तान में अफगान बस्ती
Image Source : APपाकिस्तान में अफगान बस्ती

जर्जर हालत में था मकान

गुलशन-ए-मयमार थाने के प्रभारी (एसएचओ) आगा असदुल्ला ने बताया कि जब छत गिरी तब परिवार के 10 सदस्य सो रहे थे। असदुल्ला ने कहा, ''चार लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लड़कियों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।'' डॉ सुम्मैया सैयद ने बताया कि जान गंवाने वाली पांच लड़कियों की उम्र 7, 8, 10, 14 और 20 साल थी। असदुल्ला ने कहा कि मकान पुराना और जर्जर हालत में था। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

पेंसिल्वेनिया में क्रैश हुआ विमान, गिरते ही आग का गोला बना, 5 लोग थे सवार- Video

बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने की तीन नाइयों की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश