1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत की सीमा में घुस आया पाकिस्तानी विमान, 1 घंटे तक लगाया चक्कर, क्या है मामला?

भारत की सीमा में घुस आया पाकिस्तानी विमान, 1 घंटे तक लगाया चक्कर, क्या है मामला?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 28, 2023 04:03 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 04:03 pm IST

पाकिस्तानी विमान भारत की सीमा में घुस आया। यह विमान पूरे एक घंटे तक भारत के सीमावर्ती राज्यों राजस्थाना, हरियाणा, पंजाब के आसमान मे चक्कर लगाता रहा। इसके बाद फिर पाकिस्तान की ओर मुड़ गया। जानिए क्या थी वजह?

भारत की सीमा में घुस आया पाकिस्तानी विमान, 1 घंटे तक लगाया चक्कर, क्या है मामला?- India TV Hindi
भारत की सीमा में घुस आया पाकिस्तानी विमान, 1 घंटे तक लगाया चक्कर, क्या है मामला? Image Source : SOCIAL MEDIA

Pakistan Flight News: पाकिस्तान का एक विमान भारत की सीमा में घुस आया। एक घंटे तक भारत के सीमावर्ती राज्यों में चक्कर लगाता रहा। भारत की वायुसीमा में घुसा यह विमान पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का था। यह विमान राजधानी इस्लामाबाद के लिए रवाना हुआ था। जानिए भारत की सीमा में इस विमान के घुस जाने और एक घंटे तक राजस्थान और हरियाणा राज्य के आसमान में चक्कर लगाने के पीछे क्या थी वजह?

पाकिस्तान का कोई विमान भारत की सीमा में घुस जाए, ऐसा अमूमन देखने को नहीं मिलता है। लेकिन पीआइए का विमान भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। यह पाकिस्तानी विमान भारतीय वायुसीमा में घुसकर 1 घंटे 15 मिनट तक भारत के एयरस्पेस में चक्कर लगाता रहा। क्योंकि यह विमान अपने मूल उड़ान पथ से भटक गया था। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक यह विमान पाकिस्तान के हैदराबाद से होते हुए पहले राजस्थान में घुसा। राजस्थान के ऊपर से होते हुए यह हरियाणा और पंजाब में प्रवेश कर गया और अंत में शाम को यह सीमा से लगे कसूर शहर के जरिए वापस पाकिस्तान में प्रवेश कर गया। 

फ्लाइट पीके-308 को पाकिस्तानी समय के मुताबिक शाम 4 बजे कराची से रवाना होना था। फ्लाइट डेटा के मुताबिक विमान 30 मिनट से ज्यादा देरी से उड़ा। कराची से इस्लामाबाद के लिए सामान्य उड़ान का समय एक घंटे 40 मिनट का होता है। वहीं अगर विमान भारत से होकर गुजरे तो उसे 42 मिनट ज्यादा लगते हैं।

भारत की सीमा में क्यों घुस आया पाकिस्तानी विमान?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना सोमवार की है। पाकिस्तान में सोमवार को सिंध और पंजाब में मौसम बेहद खराब था। इस्लामाबाद में भी भारी बारिश हुई। ऐसे मौके पर यह अनोखा मौका था, जब भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अफसरों ने पाकिस्ताना से घरेलू उड़ान के लिए इस कोर्स् को अनुमति दी थी। आमतौर पर इस तरह की इजाजत पहले अंतरराष्ट्रीय विमानों को दी जाती रही है। 

खराब मौसम की वजह से पिछले महीने पाकिस्तान से गुजरा था भारतीय विमान 

पिछले महीने यानी जून में भारत का भी एक विमान अमृतसर से अहमदाबाद के लिए उड़ा था। तब इसने लगभग आधे घंटे के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था।

फ्लाइट नंबर 6E-645 186 यात्रियों और चालक दल के साथ उड़ान भर रही थी। खराब मौसम के कारण उसे अटारी के जरिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में जाना पड़ा। बाद में यह फ्लाइट सुरक्षित अहमदाबाद में उतरी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश