1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में आर्मी छोड़कर भाग रहे सैनिक? मजदूरी करने जा रहे सऊदी अरब, कतर, कुवैत और UAE: Report

पाकिस्तान में आर्मी छोड़कर भाग रहे सैनिक? मजदूरी करने जा रहे सऊदी अरब, कतर, कुवैत और UAE: Report

 Published : Mar 17, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 02:22 pm IST

पाकिस्तान गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है। एक तरफ बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के हमले तेज होते जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना के जवान बड़ी संख्या में सेना छोड़कर भाग रहे हैं।

पाकिस्तानी सैनिक- India TV Hindi
पाकिस्तानी सैनिक Image Source : AP

Pakistan Army: पाकिस्तान में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पहले से ही मुश्किल हालातों में घिरे पाकिस्तान के सामने अब एक और बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पाकिस्तानी सैनिक अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं और सेना से भाग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते 2500 सैनिकों ने सेना को अलविदा कह दिया है। काबुल फ्रंटलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे की वजह सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और सैनिकों का मारा जाना है।

इन देशों में मजदूरी करने जा रहे जवान

काबुल फ्रंटलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, जो सैनिक पाकिस्तानी सेना छोड़कर भाग रहे हैं, उनमें से ज्यादातर सैनिक सऊदी अरब, कतर, कुवैत और यूएई में मजदूर करने गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिन्होंने सेना को अलविदा कहा है, उन्होंने अपनी जान को तरजीह दी है और अपने अस्तित्व को चुना है। हाल के दिनों में पाकिस्तानी सेना का क्या हाल हुआ है यह पूरी दुनिया ने देखा है। 

पाकिस्तान में गंभीर संकट का संकेत?

पाकिस्तानी सेना के जवानों का इतनी बड़ी संख्या में आर्मी को छोड़ना उनकी आंतरिक शक्ति और मनोबल के बारे में गंभीर चिंता पैदा करता है। काबुल फ्रंटलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक सेना देश में जारी हिंसा और असुरक्षा के बीच लड़ाई को जारी रखना नहीं चाहती है। सेना छोड़ने का मामला गंभीर संकट का संकेत है क्योंकि यह स्थिति केवल सुरक्षा के मुद्दे से नहीं, बल्कि देश के आंतरिक और बाहरी हालातों का परिणाम भी हो सकती है।

बलूचिस्तान ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता

दरअसल, बलूचिस्तान ने इन दिनों पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। बलूच आर्मी लगातार पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बना रही है। 11 मार्च के बाद से कई पाक सैनिकों को मौत के घाट उतारा गया है। हालात पाकिस्तान के लिए आंतरिक असुरक्षा और संघर्ष की स्थिति को और बढ़ा सकते हैं। बलूच विद्रोही पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं। अगर हालात और बिगड़ते हैं तो पाकिस्तान को ना केवल आंतरिक संघर्षों का सामना करना होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसका असर जरूर देखने को मिलेगा। 

यह भी पढ़ें:

ट्रंप का आदेश मिलते ही हूतियों पर कहर बनकर टूटी अमेरिका सेना, किए ताबड़तोड़ हमले

अमेरिका में ट्रिपल अटैक! बवंडर, धूल भरी आंधी और जंगल में लगी आग ने मचाई तबाही; भयावह हैं हालात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश