1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में दिखा PM मोदी का जलवा, पुतिन ने कार में साथ जाने के लिए 10 मिनट तक किया इंतजार

चीन में दिखा PM मोदी का जलवा, पुतिन ने कार में साथ जाने के लिए 10 मिनट तक किया इंतजार

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 01, 2025 04:25 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 05:39 pm IST

चीन में SCO समिट के दौरान शी जिनपिंग, पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच पुतिन और पीएम मोदी की दोस्ती के भी खूब चर्चे हैं।

PM Modi, Vladimir Putin- India TV Hindi
कार में पीएम मोदी और पुतिन Image Source : AP

त्येनजिन: चीन में SCO समिट के दौरान शी जिनपिंग, पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कहा जा रहा है कि तीनों महाशक्तियों के मिलन से अमेरिका को मिर्ची लगना तय है। दरअसल अमेरिका ने हालही में भारी टैरिफ लगाए हैं, जिसके बाद से दुनियाभर में ट्रंप के इस कदम के खिलाफ विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती के चर्चे

सूत्रों के मुताबिक, पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी का दस मिनट तक इंतजार किया है, जिससे वो उनके साथ उनकी गाड़ी में जा सकें। इस खबर को सुनने के बाद ये माना जा रहा है कि पुतिन और पीएम मोदी के बीच की ट्यूनिंग काफी अच्छी हो गई है और तस्वीरों में उनके बीच जो सहजता दिखाई दे रही है, उसे देखकर यही लगता है कि आने वाले समय में भारत और रूस के बीच के संबंध एक नई दिशा में ही जाएंगे। 

PM Modi With Putin
Image Source : APपुतिन के साथ पीएम मोदी

पुतिन और मोदी ने एक ही कार में की यात्रा

चीन के त्येनजिन में अपनी द्विपक्षीय बैठक के लिए पीएम मोदी और पुतिन ने एक ही कार में यात्रा की। इसकी तस्वीर भी सामने आई और पीएम मोदी ने ये तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर शेयर की। ये तस्वीर इस बात की गवाह है कि कैसे दुनिया की 2 महाशक्तियां आपसी तालमेल को सुधारने में लगी हैं। 

ये भी पढ़ें: जिनपिंग की जिस पसंदीदा ‘रेड फ्लैग’ कार में बैठे पीएम मोदी, उसकी खासियत क्या है? पुतिन लेकर आए अपनी 'Aurus'

एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले भी लगाया। बैठक के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गर्मजोशी से भरी बातचीत की तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में लिखा, "राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर हमेशा खुशी होती है।" 

दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकी को दर्शाती पीएम मोदी और पुतिन की ये तस्वीर अब दुनियाभर के लिए चर्चा का केंद्र बिंदु बन गई है। लोग अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि रूस और भारत मिलकर आने वाले समय में क्या अहम फैसले लेते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश