1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. '30 गुना बढ़ा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट', PM मोदी ने बताया पिछले 10 साल में कितना आगे बढ़े हम

'30 गुना बढ़ा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट', PM मोदी ने बताया पिछले 10 साल में कितना आगे बढ़े हम

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 07, 2026 05:51 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 09:08 pm IST

PM Modi Kuala Lumpur Address: मलेशिया में भारतीय समुदाय के सामने PM मोदी ने भारत की पिछले 10 साल में परफॉर्मेंस का खाका रखा। उन्होंने डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना बढ़ने और भारत के दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बनने की बात को गिनाया।

PM Modi Kuala Lumpur Address- India TV Hindi
PM मोदी ने मलेशिया में भारत की पिछले 10 साल की उपलब्धियों को गिनाया। Image Source : PTI

PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Kuala Lumpur में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान में PM मोदी ने गिनाया कि पिछले 10-11 साल में भारत कितना आगे बढ़ चुका है। इसमें उन्होंने तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ भारत के बढ़ने, डिफेंस एक्सपोर्ट में 30 गुना की बढ़ोतरी और हमारे देश के दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग बनने का जिक्र किया। जानें कुआलालंपुर के संबोधन में PM मोदी ने भारत के प्रदर्शन के बारे में क्या-क्या कहा?

दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जब 2015 में हम लोग मिले थे, तब मैंने आपसे भारत की संभावनाओं को लेकर बात की थी। अब मैं आपके सामने पिछले दशक में भारत की तरफ से हासिल की गई उपलब्धियां रखता हूं। तब हम दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था और आज हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। तब 'मेक इन इंडिया' एक नया पौधा जैसा था। लेकिन अब हम विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश हैं।'

डिफेंस एक्सपोर्ट में हुई 30 गुना की बढ़ोतरी

PM मोदी ने आगे कहा कि 2014 से अब तक भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट में लगभग 30 गुना बढ़ोतरी हुई है। भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब भी बन चुका है। हमने दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इकोसिस्टम बना लिया है। दुनिया के करीब आधे रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हुए हैं। यह हमारे UPI प्लेटफॉर्म की बदौलत मुमकिन हुआ है।

विकसित भारत बनाने में जुटे 1.4 अरब भारतीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, '1.4 अरब भारतीय 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। हम एक विकसित देश का निर्माण करने में लगे हैं? इस यात्रा में भारतीय प्रवासी एक अहम भागीदार हैं। चाहे आपने कुआलालंपुर में जन्म लिया हो या कोलकाता में, भारत आपके दिल में बसता है।'

मलेशिया में ट्रेड डील्स का भी किया जिक्र

भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए PM मोदी ने ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन और अमेरिका समेत कई देशों के साथ भारत की हालिया ट्रेड डील्स का जिक्र किया तो वहां मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्वास भारत की सबसे मजबूत मुद्रा बन गया है।

ये भी पढ़ें- कुआलालंपुर में भारतीय समुदायों के बीच बोले पीएम मोदी-"भारत-मलेशिया की सफलता एशिया की सफलता है"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश