1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर से पहले सुलतान हाजी के निमंत्रण पर ब्रुनेई जाएंगे मोदी, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की होगी पहली यात्रा

सिंगापुर से पहले सुलतान हाजी के निमंत्रण पर ब्रुनेई जाएंगे मोदी, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की होगी पहली यात्रा

 Published : Aug 30, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 04:50 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रुनेई के सुलतान ने निमंत्रण भेजा है। इसलिए वह सितंबर माह के पहले हफ्ते में ही ब्रुनेई की ऐतिहासिक यात्रा पर जाएंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय ब्रुनेई यात्रा होगी।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री। - India TV Hindi
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री। Image Source : PTI

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के पहले हफ्ते में ब्रुनेई की 2 दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा होगी। सुलतान हाजी हसनल बोलकिया ने पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा है। वह अपनी सिंगापुर की यात्रा से पहले सुलतान हाजी के निमंत्रण पर ब्रुनेई जाएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। यह पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्रा होगी। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल कहते हैं, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर 3 और 4 सितंबर को ब्रुनेई का दौरा करने वाले हैं। यह किसी भारतीय प्रधान मंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी यहां से फिर वह सिंगापुर के प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर 4 और 5 सितंबर 2024 को सिंगापुर का दौरा करेंगे। (इनुपट-एएनआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश