1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन दौरे को लेकर हुई चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन दौरे को लेकर हुई चर्चा

 Published : Aug 27, 2024 03:09 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 03:29 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बात हुई है। राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है।

PM Narendra Modi and Vladimir Putin - India TV Hindi
PM Narendra Modi and Vladimir Putin Image Source : FILE AP

PM Narendra Modi Spoke With President Putin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा कई अहम मुद्दों को लेकर बातचीत हुई है। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को बताया कि भारत शांतिपूर्ण समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर भी बात हुई है। रूसी राष्ट्रपति से बातचीत की जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ''आज राष्ट्रपति पुतिन से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति के सात विशेष और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हाल की यात्रा से प्राप्त नजरिए पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने लिखा कि संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत दृढ़ प्रतिबद्ध है। 

बाइडेन ने हुई थी बात

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच भी फोन पर वार्ता हुई थी। इस बातचीत के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि पीएम मोदी और बाइडेन ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई थी। इसे लेकर व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में सिर्फ रूस-यूक्रेन युद्ध का ही जिक्र किया गया था। 

पीएम मोदी ने किया था यूक्रेन का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ना केवल राष्ट्रपति जेलेंस्की से द्विपक्षीय बातचीत की थी, बल्कि यूक्रेन की धरती से इस युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीति औऱ बातचीत के उपायों की खुलकर वकालत भी की थी।  इतना ही नहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा था कि अगर भारत यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी करता है तो वो इसके लिए तैयार हैं। 

यह भी पढ़ें:

Bangladesh: ढाका में विरोध प्रदर्शन के दौरान इस शख्स ने की खूब कमाई, पल-पल का रहा गवाह

जंग के बीच यूक्रेन के इस दावे से उड़ जाएगी रूस की नींद, अब होगा इस खतरनाक हथियार का इस्तेमाल

बुर्किना फासो में अल-कायदा के आतंकियों ने मचाया कत्लेआम, 100 लोगों को मार डाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश