1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम ऋषि सुनक ने कहा-सही समय पर सही देश को मिली G20 की कमान, जिस प्रकार भारत वैश्विक नेतृत्व कर रहा...उसे देखना अद्भुत

पीएम ऋषि सुनक ने कहा-सही समय पर सही देश को मिली G20 की कमान, जिस प्रकार भारत वैश्विक नेतृत्व कर रहा...उसे देखना अद्भुत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 06, 2023 08:26 pm IST,  Updated : Sep 06, 2023 09:29 pm IST

भारत को जी-20 की अध्यक्षता ऐसे वक्त में मिली है, जब दुनिया को एक ऐसे ही देश के अध्यक्ष होने की जरूरत महसूस हो रही थी। यह बात ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते कहा कि जिस प्रकार से भारत वैश्विक नेतृत्व कर रहा है, उसे देखना अद्भुत है।

ऋषि सुनक, प्रधानमंत्री, ब्रिटेन।- India TV Hindi
ऋषि सुनक, प्रधानमंत्री, ब्रिटेन। Image Source : AP

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि भारत की विविधता और उसकी असाधारण सफलताओं का अर्थ है कि जी20 की अध्यक्षता के लिए वह "सही समय" पर "सही देश" है। इसके साथ ही सुनक ने पीएम नरेन्द्र मोदी के पिछले साल के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि भारत को जी20 की अध्यक्षता ऐसे समय मिली जब विश्व कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने 9-10 सितंबर को यहां आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले कहा कि ब्रिटेन और भारत के संबंध दोनों देशों के वर्तमान से भी अधिक, उनके भविष्य को परिभाषित करेंगे।

सुनक ने कहा, ‘‘भारत का आकार, विविधता और इसकी असाधारण सफलताओं का अर्थ है कि यह जी20 की अध्यक्षता के लिए सही समय पर सही देश है। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे वक्त में जी-20 की अध्यक्षता मिली, जब दुनिया युद्ध और महामारी से जूझ रही है। ऐसे वक्त में भारत शानदार वैश्विक नेतृत्व कर रहा है। पीएम सुनक ने कहा कि मैं पिछले वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करता हूं और भारत जिस प्रकार वैश्विक नेतृत्व कर रहा है, उसे देखना अद्भुत है।’’ प्रधानमंत्री सुनक ने ‘कहा, "वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने से लेकर जलवायु परिवर्तन से निपटने तक विश्व की मौजूदा प्रमुख चुनौतियों का सामना करने के लिए हम जी20 की अध्यक्षता के जरिए भारत के साथ मिलकर काम करेंगे।"

यूक्रेन हमले पर क्या बोले सुनक

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यूक्रेन पर रूसी हमले का भी जिक्र किया और कहा कि यदि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को किसी संप्रभु पड़ोसी देश पर हमला करने की अनुमति दी गई, तो पूरी दुनिया के लिए इसके "भीषण परिणाम" होंगे। सुनक ने कहा, "विश्व के दो प्रमुख लोकतंत्रों के तौर पर, हमारे लोग हमें परिभाषित करते हैं और हमें दिशा दिखाते हैं। यही वजह है कि ब्रिटेन अवैध और अकारण रूसी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।" उन्होंने कहा, "एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश के तौर पर यूक्रेन को अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार है। अगर पुतिन को किसी संप्रभु पड़ोसी पर हमला करने की अनुमति दी गई तो पूरे विश्व के लिए इसके भीषण परिणाम होंगे।" सुनक ने कहा, "यूक्रेन के लोगों से ज्यादा कोई भी शांति नहीं चाहता है, लेकिन पुतिन के पास अपने सैनिकों को वापस बुलाकर इस युद्ध को कल समाप्त करने की शक्ति है।(भाषा)

यह भी पढ़ें

कीव दौरे पर थे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, उसी वक्त रूस ने कर दिया यूक्रेन पर घातक हमला; 16 लोगों की मौत

G20 में शामिल होने आ रहे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का अलग अंदाज में होगा रात भर स्वागत, भारत में उनके रिश्तेदारों ने बनाया प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश