1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कंगाल पाकिस्तान, भूख से मर रही आवाम, फ्री का राशन बांटने के दौरान मची भगदड़, 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

कंगाल पाकिस्तान, भूख से मर रही आवाम, फ्री का राशन बांटने के दौरान मची भगदड़, 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 31, 2023 07:43 pm IST,  Updated : Mar 31, 2023 11:47 pm IST

लोग रमजान में भी मुफ्त आटा पाने के लिए लंबी लाइनें लगा रहे हैं।वहां आटा इंसान की जान से भी ज्यादा कीमती हो गया है।शहबाज सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए मुफ्त आटे की योजना चलाई है। इसी मुफ्त आटे को पाने के लिए कोशिश के दौरान भगदड़ मच गई और इसमें नौ लोगों की मौत हो गई।

कंगाल पाकिस्तान, भूखी मर रही आवाम, फ्री का राशन बांटने के दौरान मची भगदड़, 3 बच्चों सहित 9 लोगों की म- India TV Hindi
कंगाल पाकिस्तान, भूखी मर रही आवाम, फ्री का राशन बांटने के दौरान मची भगदड़, 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत Image Source : FILE

Paskistan News: पाकिस्तान में लोगों का जीना दूभर हो गया है। भूख से परेशान आवाम आटा और राशन पाने की ऐसी जद्दोजहद कर रही है कि भगदड़ मचने लगी है। आज ऐसी ही भगदड़ के दौरान एक दो नहीं बल्कि 9 लोगों की मौत हो गई है। इन 9 लोगों में भूख से बिलखते तीन बच्चे भी शामिल हैं। भगदड़ के दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। 

दरअसल, पाकिस्तान इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। देश की जनता अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दर. दर की ठोकरें खा रही है। आर्थिक संकट इतना गहरा गया है। सरकारी खजाना खाली हो गया है। लोग रमजान में भी मुफ्त आटा पाने के लिए लंबी लाइनें लगा रहे हैं।वहां आटा इंसान की जान से भी ज्यादा कीमती हो गया है।शहबाज सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए मुफ्त आटे की योजना चलाई है। इसी मुफ्त आटे को पाने के लिए कोशिश के दौरान भगदड़ मच गई और इसमें नौ लोगों की मौत हो गई।

Also Read:

बदला जंग का तरीका, लड़ाकू विमानों की जगह ले रहे जंगी Drone, रूसी ड्रोन ने मार गिराया यूक्रेन का फाइटर जेट

डोकलाम विवाद पर चीन के सुर में सुर मिलाने लगा भूटान, दिया ये विवादित बयान 

पाई-पाई को मोहताज पाकिस्तान, देश चलाने की खातिर इस देश को सौंप देगा तीन खास हवाई अड्डे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश