1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अरब सागर में बदला लेने उतरी भारत की बाहुबली नौसेना, व्यावसायिक जहाज के हमलावरों का काम होगा खल्लास

अरब सागर में बदला लेने उतरी भारत की बाहुबली नौसेना, व्यावसायिक जहाज के हमलावरों का काम होगा खल्लास

 Published : Dec 27, 2023 12:41 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 12:41 pm IST

अरब सागर में भारतीय नौसेना ने व्यावसायिक जहाज के हमलावरों के खिलाफ अभियान चला चुकी है। भारतीय युद्धपोत के अरब सागर में उतरते ही उथल-पुथल मच गई है। भारतीय नौसेना ने कहा है कि समुद्री सुरक्षा को पुख्ता करना उसकी प्राथमिकता है और इस राह में बाधा बनने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

भारतीय नौसेना (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
भारतीय नौसेना (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PTI

अरब सागर में भारतीय नौसेना व्यावसायिक जहाज के हमलावरों का काम खल्लास करने के लिए उतर चुकी है। भारत की बाहुबली नौसेना को देखकर अरब सागर में खलबली मच गई है। भारतीय नौसेना ने मंगलवार को कहा कि उसने अरब सागर में व्यावसायिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर हमले समेत क्षेत्र में हाल की घटनाओं के मद्देनजर इस क्षेत्र में ‘‘केंद्रित’’ समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है। नौसेना ने यह घोषणा तब की है जब कुछ घंटे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में एक कार्यक्रम में हमलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया। भारतीय नौसेना का अभियान शुरू होते ही समुद्री डाकुओं और आतंकियों में हड़कंप मच गया है। 
 
समुद्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत और अटैक हेलीकॉप्टरों ने अरब सागर में गश्त लगाना शुरू कर दिया है। इससे दुश्मनों में घबराहट मच गई है। हमलावरों और डाकुओं को चुन-चुन मारने के लिए नौसेना ने पूरी प्लानिंग कर ली है। नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘अरब सागर में हाल की समुद्री घटनाओं के मद्देनजर भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में केंद्रित समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है। क्षेत्र में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की मौजूदगी और हवाई निगरानी बढ़ा दी गयी है।

व्यावसायिक जहाज पर हमले के बाद भारतीय नौसेना ने उठाया कदम

’’ शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर चालक दल के 21 भारतीय सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाज ‘एमवी केम प्लूटो’ पर ड्रोन हमला किया गया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान करने के लिए कई पोत तैनात किये। भारतीय अधिकारियों और अमेरिकी सेना के अनुसार, गबोन के ध्वज वाले कच्चे तेल के वाणिज्यिक जहाज एमवी साई बाबा पर भी शनिवार को दक्षिणी लाल सागर में ड्रोन हमला किया गया था लेकिन घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। जहाज में चालक दल के सदस्यों में 25 भारतीय थे। ​(भाषा)
 

यह भी पढ़ें

अफ्रीकी देश कांगो में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 22 लोगों की मौत

इजरायली सेना ने खोल दिया युद्ध का नया मोर्चा, नेतन्याहू ने ललकारा-"हम तुम्हारे पास पहुंचेंगे और तुम्हें खत्म कर देंगे"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश