1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम मोदी ने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मो. बिन सलमान को किया फोन, प्रिंस ने कहा-भारत आने को कर रहा दिल

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मो. बिन सलमान को किया फोन, प्रिंस ने कहा-भारत आने को कर रहा दिल

 Published : Jun 08, 2023 10:54 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 12:00 am IST

पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को अचानक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मो. बिन सलमान को फोन घुमा दिया। इस दौरान दोनों नेताओं में शिष्टाचार वार्ता के साथ कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने सूडान में फंसे भारतीयों को जेद्दा के रास्ते भारत निकालने के लिए सहयोग करने पर मो. सलमान को धन्यवाद भी कहा।

प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मो. बिन सलमान (फाइल)- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मो. बिन सलमान (फाइल) Image Source : FILE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मो. बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने इस दौरान कई द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और वैश्विक मुद्दों की समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री ने सूडान से जेद्दा के रास्ते भारतीय नागरिकों को निकालने लिए सऊदी अरब के सहयोग के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने आगामी हज यात्रा के लिए  उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। इसके बाद क्राउन प्रिंस ने भारत आने की अपनी उत्सुकता जाहिर की।

वहीं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत में चल रही जी20 की बैठकों और अध्यक्षता के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों की समीक्षा की और आपसी हित के विभिन्न बहुपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अप्रैल 2023 में सऊदी अरब ने जेद्दा के रास्ते सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के मदद की थी। इसके लिए पीएम मोदी ने उनका कई बार धन्यवाद दिया। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने चल जी-20 की अध्यक्षता संभाल रहे भारत पर गर्व जाहिर किया। उन्होंने भारत के लिए हर तरह से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वह अपनी भारत यात्रा के लिए उत्सुक हैं। भविष्य में भी दोनों नेता संपर्क में रहने पर सहमत हुए। भारत और सऊदी अरब के रिश्तों को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश