1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कतर ने कराया बड़ा समझौता! हमास दो शर्तों के साथ 50 बंधकों को रिहा करने पर राजी

कतर ने कराया बड़ा समझौता! हमास दो शर्तों के साथ 50 बंधकों को रिहा करने पर राजी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 15, 2023 06:31 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 06:59 pm IST

गाजा में इजराइली सेना द्वारा जंग लगातार जारी है। इजराइल की सेना ने शिफा अस्पताल पर हमला किया है। लेकिन हमास के आतंकी भूमिगत सुरंगों और अस्पताल की आड़ में हमले करने से नहीं चूक रहे हैं। इसी बीच संघर्ष विराम को लेकर भी कतर द्वारा मध्यस्थता की जा रही है।

गाजा में इजराइली सेना द्वारा जंग लगातार जारी है।- India TV Hindi
गाजा में इजराइली सेना द्वारा जंग लगातार जारी है। Image Source : PTI

Israel Hamas War 40वां दिन: आतंकी संगठन हमास 3 दिन के युद्धविराम और कैदियों की रिहाई के बदले 50 बंधकों को रिहा करने के कतर की मध्यस्थता वाले समझौते पर सहमत हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' को बताया कि कतर और अमेरिका की पहल पर बुधवार को हमास और इजराइल के बीच एक समझौते के तहत इजराइल कुछ फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को इजराइल की जेलों से रिहा करेगा।

साथ ही गाजा में मानवीय सहायता की मात्रा और बढ़ाएगा।साथ ही तीन दिन के युद्धविराम के बीच गाजा से 50 बंधकों की रिहाई होगी। फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास द्वारा इजराइल पर 7 अक्टूबर को किए गए हमले के बाद और हमास के कमांडो द्वारा बंधकों को ले जाए जाने के बाद हमास द्वारा यह अब तक की बंधकों की रिहाई की सबसे बड़ी संख्या होगी। हालांकि अभी इजराइल ने इस बारे में अपनी ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अधिकारी के अनुसार इजराइल अभी इस बारे में और बातचीत के पक्ष में है। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि इस समझौते के तहत इजराइल कितनी फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को अपनी जेलों से रिहा करेगा।

गाजा पर इजराइली सेना लगातार हमलावर

इससे पहले उत्तरी गाजा में इजरायली सेना लगातार हमले कर रही है। इजराइली आर्मी हमास आतंकियों का सफाया करने के करीब है। पूरा का पूरा गाजा शहर इजरायली सेना से घिर चुका है। मगर कई ठिकानों पर हमास आतंकी अब भी भूमिगत सुरंगों में अस्पतालों और नागरिक अड्डों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से गाजा का अल-शिफा अस्पताल एक है। अल-शिफा अस्पताल को पिछले 3 दिनों से इजरायली सेना के टैंकों ने घेर रखा है। अस्पताल परिसर और आसपास इजरायली सेना भीषण बमबारी और जमीनी सैन्य अभियान चला रही है। इसमें दर्जनों आतंकी मारे गए हैं। 

खाली कराया जा रहा अल शिफा अस्पताल 

अल-शिफा अस्पताल को धीरे-धीरे खाली कराया जा रहा है। अस्पताल के बेसमेंट में आतंकियों के छुपे होने की खबर है। ऐसे में इजरायली सेना ने हमास आतंकियों को सरेंडर कर देने के लिए कहा है। मगर हमास आतंकी अस्पताल के नीचे से ही इजरायली सेना पर जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। मरीजों की मौजदूगी अस्पताल में सैन्य अभियान चलाने में बाधा बन रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश