1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तरपूर्वी समुद्र तट पर फंसी रोहिंग्याओं की नौका, श्रीलंकाई नौसेना ने 25 बच्चों समेत 102 की बचाई जान

उत्तरपूर्वी समुद्र तट पर फंसी रोहिंग्याओं की नौका, श्रीलंकाई नौसेना ने 25 बच्चों समेत 102 की बचाई जान

 Published : Dec 20, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 12:57 pm IST

श्रीलंका की नौसेना ने उत्तरीपूर्वी तट पर फंसे 100 से ज्यादा रोहिंग्याओं की जिंदगी बचाने में सफलता पाई है। यह सभी लोग एक नौका में समुद्र तट पर फंस गए थे। मगर श्रीलंकाई नौसेना ने तत्परता दिखाते हुए 25 बच्चों समेत 102 लोगों की जान बचाई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना सैकड़ों रोहिंग्याओं के लिए उस वक्त भगवान बन गई, जब वह उत्तरपूर्वी तट के निकट समुद्र क्षेत्र में डूबने के कगार पर थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही श्रीलंका की सेना राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। नौसैनिकों ने उत्तरपूर्वी तट पर संकट में फंसे म्यामां के 25 बच्चों सहित 100 से अधिक रोहिंग्याओं को बचा लिया है। स्थानीय मछुआरों ने इन लोगों को बृहस्पतिवार को मुल्लईतिवु जिले के वेल्ला मुल्लीवैक्कल क्षेत्र में देखा था।

कयास लगाए जा रहे थे कि ये लोग ऑस्ट्रेलिया या इंडोनेशिया जा रहे हैं। मगर अचानक समुद्र तट पर उनकी नौका लहरों के बीच में फंस गई। नौसेना के प्रवक्ता ने इस पर कहा, ‘‘हमें अभी नहीं पता कि वे समुद्र में संकट में कैसे फंसे और वे कहां जा रहे थे।’’ नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वे मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक नाव पर सवार थे।

बच्चों के साथ शामिल थीं 40 महिलाएं

श्रीलंका की नौसेना के अनुसार नाव में कुल 102 लोग सवार थे, जिनमें 25 बच्चे और 40 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक महिला गर्भवती भी थी।’’ नौसेना ने कहा कि उन्हें त्रिंकोमाली लाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। नौसेना ने इसी तरह दिसंबर 2022 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में 100 से अधिक रोहिंग्याओं को बचाया था। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

रूस ने नए साल पर दिया भारत को दुनिया का सबसे खतरनाक युद्धपोत, नाम सुनकर ही थर्रा उठा चीन, कही ये बात

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ उठाया कड़ा कदम, भारत स्थित ईरानी पेट्रोलियम के अटलांटिक नौवहन पर लगाया बैन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश