1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सानिया मिर्जा और अंजू गुप्ता के बाद एक और भारतीय महिला का आया पाकिस्तानी पर दिल, निकाह के बाद जसप्रीत से बनी जैनब

सानिया मिर्जा और अंजू गुप्ता के बाद एक और भारतीय महिला का आया पाकिस्तानी पर दिल, निकाह के बाद जसप्रीत से बनी जैनब

 Published : Feb 22, 2024 03:25 pm IST,  Updated : Feb 24, 2024 03:51 pm IST

सानिया और अंजू गुप्ता की पाकिस्तानियों से प्रेम की कहानी के बाद अब एक और भारतीय महिला इसी किरदार में आने की वजह से चर्चा में है। पंजाब की रहने वाली एक भारतीय महिला का पाकिस्तानी पर दिल आ गया। इसके बाद उसने इस्लाम कुबूल कर निकाह कर लिया। लुधियाना की रहने वाली जसप्रीत कौर अब जैनब बन चुकी है।

लुधियाना की जसप्रीत कौर निकाह के बाद बनी जैनब।- India TV Hindi
लुधियाना की जसप्रीत कौर निकाह के बाद बनी जैनब। Image Source : X

इस्लामाबाद: टेनिस स्टार रही सानिया मिर्जा और पहले से शादीशुदा अंजू गुप्ता की पाकिस्तान में शादी का किस्सा अब पुराना हो चुका है। सानिया और शोएब की शादी टूट चुकी है। वहीं अंजू गुप्ता पाकिस्तानी प्रेमी से शादी करने के बाद कुछ दिनों के लिए भारत भी आई। अब एक और भारतीय महिला की पाकिस्तानी पर दिल आने की कहानी सुर्खियों में है। इस बार एक पंजाबी महिला का पाकिस्तानी प्रेमी पर दिल आ गया है। पंजाबी महिला ने अपने प्रेमी से निकाह भी कर लिया है और अब वह इस्लाम धर्म कुबूल कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि जर्मनी से ताल्लुक रखने वाली भारतीय मूल की एक सिख महिला ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक व्यक्ति से निकाह किया है। बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। समाचारपत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की एक खबर के अनुसार जसप्रीत कौर, जिनका नाम अब ज़ैनब हो गया है, ने अली अर्सलान के साथ विवाह किया। इसकी पुष्टि जामिया हनफिया, सियालकोट द्वारा जारी किए गए इस्लाम स्वीकार करने के प्रमाणपत्र से हुई है।

लुधियाना की है जसप्रीत कौर

जसप्रीत कौर पंजाब के लुधियाना से हैं और उन्होंने विवाह से पहले जामिया हनफिया सियालकोट में इस्लाम अपनाया और यहीं उन्हें नया नाम भी दिया गया। इसके बाद वह जसप्रीत से जैनब बन गई। खबर के अनुसार विदेश में रहने के दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई, अर्सलान ने कौर को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया और वहीं उनका विवाह हुआ। कौर 16 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर पाकिस्तान गई थीं और उसी दौरान दोनों ने विवाह किया। कौर के पास भारतीय पासपोर्ट भी है, उन्हें 15 अप्रैल तक एकल प्रवेश वीजा दिया गया था। जामिया हनफिया के अधिकारियों ने बताया कि उनके संस्थान में कौर सहित 2,000 से अधिक लोगों ने इस्लाम अपनाया है। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

चार दिवसीय यात्रा पर जापान और दक्षिण कोरिया जा रहे विदेश मंत्री जयशंकर, इन अहम कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

इजरायल के हमले से ईरान की फट गई गैस पाइपलाइन, विस्फोट को तेहरान ने बताया बड़ी साजिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश