1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी अरब ने वार्षिक हज यात्रा को लेकर दिया बड़ा बयान, सोमवार से शुरू हो रही यात्रा

सऊदी अरब ने वार्षिक हज यात्रा को लेकर दिया बड़ा बयान, सोमवार से शुरू हो रही यात्रा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jun 23, 2023 01:13 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 01:13 pm IST

सउदी अरब वार्षिक हज यात्रा को लेकर बड़ी बात कही है। अरब ने कहा कि कोरोना के बाद पहला मौका है जब कोई कोविड प्रतिबंध नहीं लगाए जा रहे हैं। इस साल लाखों हजयात्री अब तक आ चुके हैं।

सऊदी अरब ने वार्षिक हज यात्रा को लेकर दिया बड़ा बयान, सोमवार से शुरू हो रही यात्रा- India TV Hindi
सऊदी अरब ने वार्षिक हज यात्रा को लेकर दिया बड़ा बयान, सोमवार से शुरू हो रही यात्रा Image Source : FILE

Saudi Arabia: सऊदी अरब से हज यात्रा को लेकर बड़ा बयान आया है। सऊदी अरब ने कहा कि 2020 में जब कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी आगोश में ले लिया था, उसके बाद से यह पहला ऐसा वर्ष है जब हजयात्रा का आयोजन बिना किसी कोविड प्रतिबंधों के किया जा रहा है। साथ ही एक बड़ा आंकड़ा सऊदी अरब के अधिकारियों ने बताया है। सऊदी अधिकारियों ने हा कि सऊदी अरब में वार्षिक हज यात्रा के लिए अब तक करीब 15 लाख विदेशी हाजी आए हैं। इनमें से अधिकांश हाजी विमान से मक्का पहुंचे हैं।

सऊदी अधिकारियों ने कहा कि 2020 में कोरोना वायरस महामारी की दस्तक के बाद यह पहला ऐसा वर्ष है, जब हज यात्रा का आयोजन बिना किसी प्रतिबंधों के किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू होने वाली हज यात्रा में और विदेशी हाजियों के पहुंचने की संभावना है। 

हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और शारीरिक एवं आर्थिक रूप से समर्थ मुस्लिमों से जीवन में कम से कम एक बार हज यात्रा पर जाने के लिए कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। सऊदी अरब के मीडिया मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि हज के लिए बुधवार तक 14.9 लाख से अधिक विदेशी हाजी मक्का आए हैं। इनमें से 14.3 लाख हवाई मार्ग से पहुंचे हैं।

कोरोना से पहले के स्तर तक जा सकती है संख्या

 सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वर्ष 2023 में हज यात्रियों की संख्या कोरोनाकाल से पूर्व के स्तर पर पहुंच सकती है। वर्ष 2019 में 24 लाख हाजियों ने हज यात्रा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश