1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हांगकांग में भी हुआ दिल्ली के श्रद्धाकांड जैसा डरावना मर्डर, रेफ्रिजरेटर में मॉडल के शव के टुकड़े देख पुलिस हैरान

हांगकांग में भी हुआ दिल्ली के श्रद्धाकांड जैसा डरावना मर्डर, रेफ्रिजरेटर में मॉडल के शव के टुकड़े देख पुलिस हैरान

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Feb 26, 2023 10:02 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 10:08 pm IST

दिल्ली के श्रद्धाकांड जैसा भयावह मर्डर हांगकांग में भी दोहराया गया है। यहां रेफ्रिजरेटर से एक मॉडल के शव के टुकड़े मिलने से पुलिस हैरान रह गई है। अभी कुछ माह पहले ही दिल्ली में श्रद्धा वॉकर की उसके दोस्त आफताब ने हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को 35 टुकड़ों में करके फ्रीज में रख दिया था।

हांग कांग के मॉडल की फाइल फोटो- India TV Hindi
हांग कांग के मॉडल की फाइल फोटो Image Source : FILE

नई दिल्लीः दिल्ली के श्रद्धाकांड जैसा भयावह मर्डर हांगकांग में भी दोहराया गया है। यहां रेफ्रिजरेटर से एक मॉडल के शव के टुकड़े मिलने से पुलिस हैरान रह गई है। अभी कुछ माह पहले ही दिल्ली में श्रद्धा वॉकर की उसके दोस्त आफताब ने हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को 35 टुकड़ों में करके फ्रीज में रख दिया था। आफताब श्रद्धा के शव के टुकड़े को एक-एक करके जंगल में फेंक आया। इसी तर्ज पर अब हांगकां में एक मॉडल की हत्या किए जाने और उसके शव के टुकड़े को फ्रीज में रखे जाने का मामला सामने आया है। इससे हलचल मच गई है।

मॉडल के पूर्व पति के परिजन पर हत्या का आरोप

हांगकांग में एक रेफ्रिजरेटर से एक मॉडल के शव के टुकड़े मिलने के मामले में पुलिस ने उसके पूर्व पति के परिजन के खिलाफ हत्या के आरोप दर्ज किए हैं। पुलिस ने एक बयान में बताया कि हांगकांग की मॉडल एबी चोई की हत्या के मामले में उसके पूर्व ससुर और ससुर के बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि उसकी पूर्व सास पर न्यायिक प्रक्रिया में बाधा पैदा करने का आरोप लगाया गया है। प्राधिकारियों ने मॉडल के पूर्व पति (28) को भी शनिवार को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए। यह मामला उस समय सामने आया था, जब पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को हांगकांग के ताई पो में एक गांव के एक मकान में रखे फ्रिज से मॉडल के शव के हिस्से बरामद किए थे।

हत्या में प्रयुक्त आरी भी बरामद
पुलिस अधीक्षक एलन चुंग ने शनिवार को बताया कि मकान से ‘मीट ग्राइंडर’, आरी, रेनकोट, दस्ताने और मास्क भी बरामद किए गए। आशंका है कि हत्या में इसका इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने इसके नमूने लेकर फॉरेंसिक जांच को भेज दिया है। चुंग ने बताया कि मॉडल के पूर्व पति एवं उसके परिवार का पीड़िता के साथ वित्तीय विवाद था। पीड़िता कई दिनों से लापता थी। पुलिस को फ्रिज में एक महिला के कटे हुए पैर और मकान से चोई का पहचान पत्र, क्रेडिट कार्ड और अन्य सामान मिला था। चुंग ने बताया कि उन्होंने सूप के बर्तनों में मानव ऊतक भी बरामद किए। पुलिस को घटनास्थल से पीड़िता का सिर, धड़ या हाथ नहीं मिले।

यह भी पढ़ें...

नेपाल के प्रधानमंत्री ने अपनी विदेशमंत्री को जिनेवा एयरपोर्ट से लौटाया, जानें प्रचंड सरकार में क्यों मचा घमासान?

नेपाल ने भारत के बजाए कतर को अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चुना, जानें क्या रही वजह?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश