1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Sea cow: चीन के समुद्र से विलुप्त हुआ ये जीव, जानें क्यों इसको कहते हैं समुद्री गाय

Sea cow: चीन के समुद्र से विलुप्त हुआ ये जीव, जानें क्यों इसको कहते हैं समुद्री गाय

 Published : Aug 28, 2022 12:15 pm IST,  Updated : Aug 28, 2022 12:54 pm IST

Sea cow: रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस जर्नल के प्रकाशित शोध में ये पता लगा कि 1960 के आसपास डगोंग काफी संख्या में पाई जाती थीं लेकिन 1975 के बाद इनकी संख्या घटने लगी।

 Sea cow- India TV Hindi
Sea cow Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • चीन के समुद्र से विलुप्त हुई समुद्री गाय 'डगोंग'
  • ये एक समुद्री स्तनपायी जीव होता है, जिसे 2 दशकों से नहीं देखा गया
  • रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस जर्नल के प्रकाशित हुआ शोध

Sea cow: चीन में समुद्री गाय 'डगोंग' विलुप्त हो गई है। ये बात एक नए शोध में सामने आई है। बता दें कि डगोंग एक समुद्री स्तनपायी जीव होता है, जिसे समुद्री गाय भी कहते हैं। ये जीव सालों तक चीन के समुद्र में घास पर तैरते रहे लेकिन अब 2 दशकों से भी ज्यादा समय के बाद इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जिससे ये बात सामने आई कि ये जीव विलुप्त हो गया है। 

दरअसल रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस जर्नल के प्रकाशित शोध में ये पता लगा कि 1960 के आसपास डगोंग काफी संख्या में पाई जाती थीं लेकिन 1975 के बाद इनकी संख्या घटने लगी। इसके बाद की रिपोर्ट्स और चश्मदीद बताते हैं कि 2008 के बाद से इनके बारे में कुछ पता नहीं लगा और ना ही किसी ने इन्हें देखने का दावा किया। चीन के वैज्ञानिकों ने भी साल 2000 के बाद इन्हें नहीं देखा। इसके बाद रिसर्च करने वालों का ये कहना है कि चीन में अब डगोंग विलुप्त हो गई है।

कैसी होती है डगोंग

डगोंग मोटे शरीर और लटके हुए चेहरे की होती है। इसकी पूंछ होती है और इसकी लंबाई करीब 13 फीट हो सकती है। अगर वजन की बात करें तो इसका वजन 400 किलो से ज्यादा हो सकता है। ये समुद्री गाय समुद्री घास को चरती हैं। ये पूरी तरह शाकाहारी होती हैं। 

चूंकि ये समुद्री तटों के पास ही चरती थीं, इसलिए ये आसानी से मछुआरों के जाल में फंस जाती थीं। लेकिन काफी समय से इनके बारे में समुद्र में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश