1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: बलूच लिबरेशन आर्मी की इस महिला फिदायीन ने किया कराची यूनिवर्सिटी के बाहर धमाका, देखें VIDEO

पाकिस्तान: बलूच लिबरेशन आर्मी की इस महिला फिदायीन ने किया कराची यूनिवर्सिटी के बाहर धमाका, देखें VIDEO

 Published : Apr 26, 2022 08:40 pm IST,  Updated : Apr 26, 2022 08:40 pm IST

बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जिस फिदायीन महिला ने इस घटना को अंजाम दिया, उसका नाम शारी बलूच बताया जा रहा है और वह बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद बिग्रेड की सदस्य है।   

Shari Baloch - India TV Hindi
Shari Baloch  Image Source : TWITTER/BASHIRGWAKH

Highlights

  • बलूच लिबरेशन आर्मी की महिला फिदायीन ने किया कराची यूनिवर्सिटी के बाहर धमाका
  • धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
  • बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद बिग्रेड की सदस्य थी शारी बलूच

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कराची यूनिवर्सिटी के बाहर हुए धमाके में 4 लोगों के मरने की खबर है, जिसमें 3 चीनी नागरिक भी शामिल हैं। इस धमाके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक हिजाब पहने हुए महिला सड़क पर खड़ी है और जैसे ही वैन उसके पास से निकलती है, धमाका हो जाता है। 

इस वीडियो को देखने के बाद ये साफ हो गया है कि ये एक फिदायीन हमला था। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जिस फिदायीन महिला ने इस घटना को अंजाम दिया, उसका नाम शारी बलूच बताया जा रहा है और वह बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद बिग्रेड की सदस्य है। 

ट्विटर पर इस महिला फिदायीन के बारे में काफी ट्वीट हो रहे हैं। जिसमें उसकी फोटो समेत परिवार के बारे में भी जानकारियां दी गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शारी बलोच ने अपने परिवार को कब्जे वाले बलूचिस्तान में पाक मिलिट्री के नरसंहार में खो दिया था। 

अफगानिस्तान और पाकिस्तान मामलों को कवर करने वाले एक पत्रकार बशीर अहमद ग्वाख ने महिला फिदायीन शारी बलोच के बारे में कुछ जानकारियां अपने निजी ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने कराची विश्वविद्यालय में पहली महिला आत्मघाती हमलावर के बारे में अधिक जानकारी जारी की है। बीएलए ने कहा है कि इस महिला फिदायीन का नाम शारी बलोच है और उसके पति एक डॉक्टर हैं और उनके 2 बच्चे हैं। 

यह आत्मघाती हमला ये दर्शाता है कि बलूच अलगाववादी पाकिस्तान से आजादी के लिए किस हद तक जा सकते हैं। पत्रकार बशीर अहमद ने इस फिदायीन हमले का वीडियो भी शेयर किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश