1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रेड कॉर्नर नोटिस के साथ ही बांग्लादेश ने चल दी है बड़ी चाल, शेख हसीना की और बढ़ेंगी मुश्किलें?

रेड कॉर्नर नोटिस के साथ ही बांग्लादेश ने चल दी है बड़ी चाल, शेख हसीना की और बढ़ेंगी मुश्किलें?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 20, 2025 08:50 am IST,  Updated : Apr 20, 2025 09:17 am IST

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। बांग्लादेश पुलिस ने इंटरपोल से 12 लोगों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है। जानें पूरी खबर...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना- India TV Hindi
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना Image Source : FILE PHOTO

बांग्लादेश की सरकार अब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अब बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में हैं। इस तरह से अब हसीना की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश पुलिस ने इंटरपोल से 12 लोगों के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है और बांग्लादेश पुलिस के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो द्वारा जारी इस लिस्ट में पूर्व पीएम शेख हसीना का भी नाम शामिल है। बांग्लादेश ने पुलिस ने इंटरपोल से संपर्क कर हसीना के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की बात ही कही है।

कहा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने

पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये आवेदन उन आरोपों के संबंध में दायर किए जाते हैं, जो जांच के दौरान या किसी चल रही केस प्रोसिडिंग में सामने आते हैं और इस नोटिस का उपयोग इंटरपोल द्वारा किसी व्यक्ति की अस्थायी गिरफ्तारी के लिए किया जाता है, ताकि गिरफ्तारी के बाद उसका प्रत्यर्पण कराया जा सके। 

बता दें किइंटरपोल अपना देश छोड़कर किसी और देश में रह रहे भगोड़ों का पता लगाने में मदद करता है और जब इंटरपोल की मदद से अगर एक बार पुष्टि हो जाए तो संबंधित अधिकारियों से यह जानकारी साझा भी करता है और फिर उस भगोड़े के खिलाफ एक्शन लिया जाता है और उसका प्रत्यर्पण कराया जाता है।

शेख हसीना के खिलाफ केस दर्ज है

बांग्लादेश पुलिस ने शेख हसीना के खिलाफ देश में गृह युद्ध छेड़कर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को हटाने की साजिश रचने का केस दर्ज किया था और इस केस में 72 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। इस केस में जिन अन्य लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, उनमें हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। अदालत ने पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले का संज्ञान लेकर सीआईडी ​​को मामले की जांच शुरू करने को कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश