1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया से कुछ इस तरह बदला लेगा दक्षिण कोरिया, लाउडस्पीकर पर दुनिया को बताएगा किम जोंग का जुर्म

उत्तर कोरिया से कुछ इस तरह बदला लेगा दक्षिण कोरिया, लाउडस्पीकर पर दुनिया को बताएगा किम जोंग का जुर्म

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 09, 2024 03:30 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 04:32 pm IST

उत्तर कोरिया के जुर्म के खिलाफ अब दक्षिण कोरिया नए तरीके से अपनी आवाज उठाने जा रहा है। दक्षिण कोरिया लाउडस्पीकर के जरिये रेडियो के माध्यम से किम जोंग उन के जुर्मों का प्रचार करेगा। उत्तर कोरिया ने हाल ही में दक्षिण कोरिया पर कचरे से भरा गुब्बारा छोड़ा है।

किम जोंग उन, उत्तर कोरिया के नेता। - India TV Hindi
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया के नेता। Image Source : REUTERS

सियोल: उत्तर कोरिया की तानाशाही से दक्षिण कोरिया आजिज आ गया है। आए दिन किम जोंग की सेना मिसाइल और रॉकेट परीक्षणों से दक्षिण कोरिया पर दहशत बनाने का काम करती रही है। ताजा मामले में उत्तर कोरिया ने अपने पड़ोसी पर कचरे से भरा गुब्बारा छोड़ दिया, जो स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से बहुत ही घातक है। गुब्बारों के जरिए कचरा फेंके जाने के जवाब में दक्षिण कोरिया सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्तर कोरिया के खिलाफ नए तरीके से जवाब देने की तैयारी कर रहा है। ताकि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के जुर्म से दुनिया परिचित हो सके। 

इसके लिए दक्षिण कोरिया ने बिलकुल नई योजना बनाई है। दरअसल दक्षिण कोरिया लाउडस्पीकर के जरिए संदेश प्रसारित करके किम जोंग के जुर्म से लोगों को अवगत कराएगा। दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक चांग हो-जिन के नेतृत्व में रविवार को एक आपात सुरक्षा बैठक की गई जिसमें अधिकारियों ने यह फैसला लिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्तर कोरिया के खिलाफ लाउडस्पीकर के जरिए संदेश प्रसारित करना फिर से शुरू किया जाएगा।

तनाव बढ़ाने के लिए उत्तर कोरिया जिम्मेदार

चांग और अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने दक्षिण कोरिया के लोगों में घबराहट पैदा करने और शांति में खलल डालने के लिए उत्तर कोरिया की आलोचना की। उन्होंने साथ ही कहा कि भविष्य में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के लिए पूरी तरह उत्तर कोरिया ही जिम्मेदार होगा। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि प्योंगयांग ने सप्ताहांत में कचरे से भरे सैंकड़ों गुब्बारे सियोल की ओर भेजे थे। उत्तर कोरिया ने मई के अंत से अब तक तीसरी बार कूड़ा-कचरे वाले गुब्बारे भेजे। (एपी) 

यह भी पढ़ें

द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके सैनिक ने 100 साल की उम्र में की प्रेमिका से शादी, बाइडेन और मैक्रों बने मेहमान


हैती के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री गैरी कोलिने की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।