1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके सैनिक ने 100 साल की उम्र में की प्रेमिका से शादी, बाइडेन और मैक्रों बने मेहमान

द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके सैनिक ने 100 साल की उम्र में की प्रेमिका से शादी, बाइडेन और मैक्रों बने मेहमान

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 09, 2024 12:33 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 12:33 pm IST

द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके एक सैनिक को 100 साल की उम्र में प्यार हो गया। लिहाजा उन्होंने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली। खास बात यह है कि पूर्व सैनिक ने अपनी यह शादी उसी जगह रचाई, जहां उन्होंने 1944 में जंग लड़ी थी।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, सैनिक की शादी में। - India TV Hindi
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, सैनिक की शादी में। Image Source : REUTERS

कैरेंटन-लेस-मरैस, (फ्रांस): द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले अमेरिका के पूर्व सैनिक हारोल्ड टेरेंस ने 100 साल की उम्र में अपनी प्रेमिका से शादी रचाकर नया कीर्तिमान बनाया है। हारोल्ड की शादी में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बतौर मेहमान शामिल हुए। बाइडेन और मैक्रों ने नवविवाहित जोड़े को शादी के शुभकामनाएं दी। यह शादी फ्रांस और अमेरिका से लेकर दूसरे देशों में भी चर्चा का विषय बना गई है। 

हारोल्ड ने जिस प्रेमिका से शादी रचाई है, उनकी भी उम्र 96 वर्ष है। हारोल्ड की प्रेमिका का नाम जीन स्वेर्लिन है, जिनसे उन्होंने अब शादी कर ली है। टेरेंस अैर स्वेर्लिन ने फ्रांस में नॉरमैंडी के डी-डे समुद्र तट पर स्थित एक ‘टाउन हॉल’ में शादी की। यह वही स्थान है, जहां छह जून, 1944 को मित्र देशों के विमानों के उतरने के बाद भीषण लड़ाई हुई थी, जिससे यूरोप को एडोल्फ हिटलर के अत्याचार से मुक्ति दिलाने में मदद मिली।

जहां लड़ी थी जंग, वहीं की शादी

हारोल्ड ने अपनी शादी के लिए उसी स्थान को चुना जहां उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की लड़ाई लड़ी थी। टेरेंस और स्वेर्लिन के विवाह समारोह में शामिल हुए कुछ लोगों ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय की पोशाक पहनी हुई थीं। जीन स्वेर्लिन ने गुलाबी रंग की पोशाक पहनी थी। वहीं, टेरेंस ने हल्के नीले रंग के सूट पहना। टेरेंस ने इसे ‘‘अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन’’ बताया और स्वेर्लिन ने कहा, ‘‘प्यार केवल युवाओं के लिए नहीं हैं।’’ नवविवाहित दंपती को शनिवार रात को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ राजकीय रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस में आमंत्रित किया गया था। (एपी)

यह भी पढ़ें

कश्मीर में मोदी सरकार के एक्शन से तड़फड़ा रहे चीन-पाकिस्तान, अब जारी किया ये संयुक्त बयान


पीएम शेख हसीना के बाद अब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी पहुंचे नई दिल्ली, मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश