1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हैती के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री गैरी कोलिने की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

हैती के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री गैरी कोलिने की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

 Published : Jun 09, 2024 03:06 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 03:06 pm IST

हैती के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री गैरी कोलिने की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनके बीमारी के बारे में अभी तक कोई आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी गत 28 मई को उन्हें पीएम चुना गया था।

गैरी कोलिने, हैती के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री। - India TV Hindi
गैरी कोलिने, हैती के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री। Image Source : REUTERS

पोर्ट-ऑ-प्रिंस: हैती के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री गैरी कोनिले की शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे सरकार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें देश की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तबीयत खराब होने के बाद गैरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कोनिले को अस्पताल में भर्ती क्यों होना पड़ा। अभी हाल ही में उन्हें प्रधानमंत्री चुना गया था। 

बता दें कि कोनिले को हाल में संकटग्रस्त कैरेबियाई देश का नेता चुनने वाली सत्ता हस्तांतरण राष्ट्रपति परिषद के सदस्य लुईस गेराल्ड गिल्स ने बताया कि वह अस्पताल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं है। कोनिले को एक जटिल चयन प्रक्रिया के बाद 28 मई को प्रधानमंत्री चुना गया था। कोनिले जनवरी 2023 से लातिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों के लिए यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) के क्षेत्रीय निदेशक के तौर पर सेवारत थे और देश से बाहर रहकर काम कर रहे थे। वह एक जून को हैती आए।

एक बार और पीएम रह चुके हैं गैरी

इससे पहले गैरी कोलिने एक बार और हैती के प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। हालांकि तब लंबे समय तक वह इस पद पर काबिज नहीं रह पाए थे। गैरी का तब का कार्यकाल बहुत छोटा था। वह अक्टूबर 2011 से मई 2012 तक हैती के प्रधानमंत्री थे। इसके बाद 28 मई 2024 को उन्हें दूसरी बार हैती का प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। (एपी) 

यह भी पढ़ें

पीएम शेख हसीना के बाद अब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी पहुंचे नई दिल्ली, मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल


द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके सैनिक ने 100 साल की उम्र में की प्रेमिका से शादी, बाइडेन और मैक्रों बने मेहमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश