1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों ने उत्तर कोरियाई सीमा पर गिराये कई बम, 7 लोग घायल; बताई ये वजह

दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों ने उत्तर कोरियाई सीमा पर गिराये कई बम, 7 लोग घायल; बताई ये वजह

 Published : Mar 06, 2025 11:33 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 12:52 pm IST

दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों ने अपने दुश्मन देश उत्तर कोरिया की सीमा पर एक साथ 8 बम गिराये। इसमें करीब 7 लोग घायल हो गये। इस बमबारी से उत्तर कोरिया में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी उत्तर कोरिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमान (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमान (प्रतीकात्मक) Image Source : AP

सियोल: दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सीमा के करीब बमों की बारिश करके हड़कंप मचा दिया है। इस बमबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। यह बमबारी दक्षिण कोरिया के एक लड़ाकू विमान ने बृहस्पतिवार को की है। दक्षिण कोरिया के अनुसार उसने कोई हमला नहीं किया है, बल्कि प्रशिक्षण के दौरान गलती से एक अन्य असैन्य क्षेत्र पर आठ बम गिर गए। इसमें कुल 7 लोग घायल हो गए। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।

वायुसेना ने एक बयान में बताया कि केएफ-16 लड़ाकू विमान द्वारा “असामान्य रूप से” छोड़े गए एमके-82 बम ‘फायरिंग रेंज’ (बमबारी के लिए निर्धारित क्षेत्र) के बाहर गिरे, जिससे अनिर्दिष्ट असैन्य क्षति हुई। उसने कहा कि वह दुर्घटना के कारणों की जांच करने और नुकसान का पता लगाने के लिए एक समिति गठित करेगी। उसने कहा कि लड़ाकू विमान वायुसेना के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग ले रहा था। वायुसेना ने आम नागरिकों को हुए नुकसान के लिए माफी मांगी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उसने कहा कि वह पीड़ितों को मुआवजा देगी और अन्य आवश्यक कदम उठाएगी।

घायलों में 2 की हालत गंभीर

वायु सेना के बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना कहां हुई लेकिन दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि यह दुर्घटना पोचियन शहर में हुई, जो उत्तर कोरिया की सीमा के करीब है। ‘योनहाप’ समाचार एजेंसी ने बताया कि पांच आम नागरिक और दो सैनिक घायल हुए हैं। उसने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। उसने यह भी कहा कि सात इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। (एपी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश