1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान हुआ क्रैश, प्लेन में सवार थे 4 लोग

दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान हुआ क्रैश, प्लेन में सवार थे 4 लोग

 Edited By: Amit Mishra
 Published : May 29, 2025 12:50 pm IST,  Updated : May 29, 2025 12:50 pm IST

दक्षिण कोरिया में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान दक्षिण कोरियाई नौसेना का था। हादसे के वक्त विमान में 4 लोग सवार थे जिनके बारे में अभी तक पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सका है।

दक्षिण कोरियाई नौसेना का विमान हुआ क्रैश- India TV Hindi
दक्षिण कोरियाई नौसेना का विमान हुआ क्रैश Image Source : AP

सियोल: दक्षिण कोरियाई नौसेना का एक विमान बृहस्पतिवार को एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चार लोग सवार थे, लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि दुर्घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं। नौसना ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक दुर्घटनास्थल के पास दमकलकर्मियों और कम से कम एक पानी के ट्रक को काम करते हुए देखा गया है। हादसे के बाद मौके से आग की लपटें उठ रही थीं। 

जमीन पर गिर गया विमान

नौसेना ने एक बयान में कहा कि यह गश्ती विमान दक्षिण-पूर्वी शहर पोहांग स्थित अपने बेस से दोपहर एक बजकर 43 मिनट पर रवाना हुआ था, लेकिन अज्ञात कारण से यह जमीन पर गिर गया। बयान में कहा गया है कि नौसेना विमान में सवार चारों लोगों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

स्थानीय निवासियों ने दी सूचना

पोहांग स्थित एक आपातकालीन कार्यालय ने बताया कि स्थानीय निवासियों से एक उड़ती हुई वस्तु के गिरने और धमाके की आवाज की सूचना मिलने के बाद मौके पर बचावकर्मियों और दमकल गाड़ियों को भेजा गया था। पोहांग के नामबू पुलिस थाने ने पुष्टि की कि नौसेना का एक गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसमें किसी की मौत हुई है या कोई घायल हुआ है। 

दिसंबर में हुआ था विमान हादसा

बता दें कि इससे पहले दिसंबर में, दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जेजू एयर का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान सवार 181 लोगों में से 2 को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी। यह दक्षिण कोरिया के विमानन इतिहास की सबसे भीषण आपदाओं में से एक थी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी सेना को खैबर पख्तूनख्वा में लगा बड़ा झटका, जानें अधिकारी समेत सैनिकों के साथ क्या हुआ

भारत से बात करने के लिए फिर गिड़गिड़ाए पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, दोहराया घिसा पिटा राग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश