1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका ने 11 भारतीय मछुआरों को फिर किया गिरफ्तार, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने जयशंकर को लिखा ये पत्र

श्रीलंका ने 11 भारतीय मछुआरों को फिर किया गिरफ्तार, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने जयशंकर को लिखा ये पत्र

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 24, 2024 06:48 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 06:48 pm IST

श्रीलंका की नौसेना ने कथित रूप से अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए घुसने के आरोप में 11 भारतीय मछुआरों को फिर गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जयशंकर को पत्र लिखकर हालात को चिंताजनक बताया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : ANI

कोलंबो: श्रीलंका बार-बार भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी कर रहा है। इस बार दोबारा श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में 11 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस वर्ष गिरफ्तार भारतीय मछुवारों की कुल संख्या 333 हो गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह बात कही गयी है। इस घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने श्रीलंका की ओर से बार-बार की जाने वाली इस कार्रवाई को चिंतजानक बताया है।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शुक्रवार को उत्तरी प्रांत जाफना के प्वाइंट पेड्रो तट के पास 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी मछली पकड़ने वाली नाव जब्त कर ली गई। इसमें कहा गया है कि पकड़े गए लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंथुराई मछली पकड़ने वाले बंदरगाह पर लाया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसके साथ ही इस वर्ष श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 333 हो गई है तथा उनके जब्त किए गए जहाजों की संख्या 45 हो गई है।

स्टालिन ने पत्र में लिखा मछुआरों का दर्द

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 11 और मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, "मैंने बार-बार इस बात पर प्रकाश डाला है कि ऐसी घटनाएं चिंताजनक आवृत्ति पर हो रही हैं। अकेले 2024 में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 324 मछुआरों और 44 नौकाओं को पकड़ा गया था। तमिलनाडु में मछुआरों को बार-बार की गई गिरफ्तारियों के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके निर्वाह के साधन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। (भाषा)

यह  भी पढ़ें

भारत और अमेरिका के हथियारों से अब थर-थर कांपेगी दुनिया, रक्षा उत्पादन में दोनों देश बनेगें "वर्ल्ड सुपर पॉवर"


रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन ने मनाया अपना स्वतंत्रता दिवस, जानें कब और कैसे मिली थी आजादी?
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश