1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Sri Lanka News: चीन निर्मित पाकिस्तानी युद्धपोत तैमूर को श्रीलंका ने दी पनाह, शेख हसीना कर चुकी हैं इनकार

Sri Lanka News: चीन निर्मित पाकिस्तानी युद्धपोत तैमूर को श्रीलंका ने दी पनाह, शेख हसीना कर चुकी हैं इनकार

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Aug 11, 2022 08:53 am IST,  Updated : Aug 11, 2022 08:53 am IST

Sri Lanka News: श्रीलंका ने चीन निर्मित पाकिस्तान के युद्धपोत पीएनएस तैमूर को कोलंबो में रुकने की अनुमति दे दी है। श्रीलंका ने पाकिस्तानी पोत को यह इजाजत बांग्लादेश सरकार द्वारा चटगांव बंदरगाह पर रुकने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद दी है।

Representative images- India TV Hindi
Representative images Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • श्रीलंका ने चीन निर्मित पाकिस्तान के युद्धपोत पीएनएस तैमूर को कोलंबो में रुकने की अनुमति दी
  • बांग्लादेश सरकार ने चटगांव बंदरगाह पर रुकने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था

Sri Lanka News: श्रीलंका ने चीन निर्मित पाकिस्तान के युद्धपोत पीएनएस तैमूर को कोलंबो में रुकने की अनुमति दे दी है। श्रीलंका ने पाकिस्तानी पोत को यह इजाजत बांग्लादेश सरकार द्वारा चटगांव बंदरगाह पर रुकने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद दी। यह पोत 15 अगस्त को यहां पाकिस्तान नौसेना में शामिल होने के लिए आ रहा है। शंघाई से कराची की यात्रा के दौरान युद्धपोत सात से 10 अगस्त तक चटगांव बंदरगाह के बाहर लंगर डालना था। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार ने पीएनएस तैमूर को रुकने की अनुमति देने से इनकार कर दिया क्योंकि अगस्त का महीना प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए शोक का महीना है। 

शेख हसीना ने इस लिए किया मना

उनके पिता शेख मुजीब-उर-रहमान की 15 अगस्त, 1975 को हत्या कर दी गई थी। श्रीलंकाई बंदरगाह पर चीन निर्मित पाकिस्तानी युद्धपोत को रुकने की अनुमति ऐसे समय दी गई है जब कोलंबो ने हाल में भारत द्वारा सुरक्षा चिंताओं को व्यक्त करने के बाद रणनीतिक हंबनटोटा बंदरगाह पर एक चीनी अनुसंधान पोत की यात्रा को स्थगित करने का बीजिंग से आग्रह किया था। एक अधिकारी ने कहा, 'लेजर गाइडेड मिसाइलों से लैस युद्धपोत अब श्रीलंका सरकार की अनुमति के बाद कोलंबो बंदरगाह पर लंगर डाले हुए है।' उन्होंने कहा, 'अब यह 12 अगस्त को कोलंबो बंदरगाह से कराची के लिए रवाना होगा।' 

अगले महीने भारत दौरे पर आ रहीं शेख हसीना

शेख हसीना सितंबर के पहले सप्ताह में भारत की यात्रा पर आने वाली हैं। वह पीएम मोदी के साथ खुलना उप-मंडल के रामपाल में संयुक्त रूप से विकसित 1320 मेवा वाट मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगी। दरअसल चीन ने पाकिस्तानी सेना के लिए चौथे टाइप के 054ए/पी फ्रिगेट को तैयार किया था। इसे सेना में 23 जून 2022 को कमीशन किया गया। इस वर्ग के लीड शिप पीएमएनएस तुगरिल को 24 जनवरी 2022 को सेना में कमीशन किया गया। चीन 2028 तक पाकिस्तान के लिए आठ युआन वर्ग- 041 डीजल अटैक सबमरीन का निर्माण कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश