1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, एक नौका जब्त, अब तक इसी तरह पकड़े गए 228

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, एक नौका जब्त, अब तक इसी तरह पकड़े गए 228

 Edited By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Nov 17, 2022 10:52 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 10:59 pm IST

Indian Fishermen Arrested: श्रीलंका की नौसेना ने भारत के 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उनकी एक नौका को भी जब्त कर लिया गया है। मछुआरों को वेट्टीलैकेर्नी तट के पास गिरफ्तार किया गया।

श्रीलंका की नौसेना ने भारत के 14 मछुआरों को गिरफ्तार किया- India TV Hindi
श्रीलंका की नौसेना ने भारत के 14 मछुआरों को गिरफ्तार किया Image Source : AP

श्रीलंका की जलसीमा में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और एक नौका को जब्त कर लिया। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। नौसेना ने कहा कि मछुआरों को बुधवार को उत्तरी जाफना जिले में वेट्टीलैकेर्नी तट के पास गिरफ्तार किया गया। नौसेना ने कहा, ‘‘श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली अवैध नौकाओं को रोकने के लिए श्रीलंका के जल क्षेत्र में अपने गश्त को तेज कर दिया है।’’

तमिलनाडु के रामेश्वरम से मिली एक खबर में कहा गया है कि श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले में एक भारतीय मछुआरे जॉनसन की आंख में चोट आई। नौसेना ने कहा कि इस साल अब तक कुल 228 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और 30 नौकाएं जब्त की गई हैं। मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है। 

मछुआरों पर गोलीबारी भी करते हैं कर्मी 

कई बार श्रीलंकाई नौसेना के कर्मी पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करते हैं और उनकी नौकाओं को श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के कारण जब्त कर लेते हैं। पाक जलडमरूमध्य, श्रीलंका से तमिलनाडु के बीच का संकरा जल क्षेत्र है। दोनों देशों के मछुआरों इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने निकलते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश