1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार के बाद अब तजाकिस्तान में भी आया घातक भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 6.1 रही तीव्रता

म्यांमार के बाद अब तजाकिस्तान में भी आया घातक भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 6.1 रही तीव्रता

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 13, 2025 10:41 am IST,  Updated : Apr 13, 2025 10:44 am IST

म्यांमार के बाद अब तजाकिस्तान में भी जोरदार भूकंप आया है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

दुशान्बेः म्यांमार के बाद अब तजाकिस्तान में भी जोरदार भूकंप आया है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में दूसरी बार तजाकिस्तान की धरती भूकंप के झटकों से हिली है। इससे लोग दहशत में आ गए हैं। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मगर भूकंप की तीव्रता को देखते हुए गंभीर नुकसान की आशंका जाहिर की जा रही है। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।