1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण चीन सागर में बढ़ा तनाव, चीन ने फिलीपींस तट के पास तैनात किया घातक विमान वाहक पोत

दक्षिण चीन सागर में बढ़ा तनाव, चीन ने फिलीपींस तट के पास तैनात किया घातक विमान वाहक पोत

 Published : Jul 01, 2024 04:49 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 04:49 pm IST

दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस के तट पर चीन के विमान वाहक पोत को गश्त करते हुए देखा गया है। चीन की तरफ से इस तरह का कदम समुद्री इलाके में बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर उठाया गया है।

china navy- India TV Hindi
china navy Image Source : FILE AP

बीजिंग: चीन और फिलीपींस के बीच तनाव बना हुआ है। इस बीच चीन ने अपने दूसरे विमान वाहक पोत ‘शेनडोंग’ को फिलीपींस तट के नजदीक तैनात किया है। चीनी पोत को तट के पास वाले इलाकों में गश्त करते देखा गया है। चीन ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब फिलीपींस ने विवादित दक्षिण चीन सागर के एक क्षेत्र पर दावा किया है, जिसपर बीजिंग भी अपना दावा करता है। 

गश्त करते देखा पोत 

चीन के सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ समाचार पत्र में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, विमान वाहक पोत शेनडोंग, फिलीपींस के जलक्षेत्र में गश्त करता देखा गया। चीन की तरफ से दक्षिण चीन सागर में लगातार कार्रवाई की जाती रही है। चीनी विशेषज्ञों के हवाले से अखबार ने कहा कि विमान वाहक पोत संभवतः एक निर्धारित अभ्यास पर है, जो इसे पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में संभावित सुदूर समुद्री यात्रा के लिए भी तैयार कर सकता है।

चीन का फिलीपींस के साथ  संघर्ष

शेनडोंग की तैनाती पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ओर से दक्षिण चीन सागर में बड़े और मध्यम विध्वंसक पोत सहित प्रमुख युद्धपोतों के साथ-साथ जल व थल पर जाने में सक्षम मुख्य जहाज को तैनात करने के बाद हुई है। यह कदम चीन का फिलीपींस के साथ समुद्र क्षेत्रीय संघर्ष बढ़ने के मद्देनजर उठाया गया है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

हिंदुओं के खिलाफ हो रहा भेदभाव, एकजुट हुए अमेरिकी सांसदों ने कही बड़ी बात

अब जापान रख सकेगा उत्तर कोरिया और चीन की हर हरकतों में पर पैनी नजर, प्रक्षेपित किया पृथ्वी निगरानी उपग्रह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश