भारत में कई आतंकी हमलों और घटनाओं को अंजाम देने वाले कई आतंकी अज्ञात दुश्मनों द्वारा दुनिया के विभिन्न भागों में मारे गए। ज्यादातर घटनाओं में गैंगवार की बात सामने आई। हाल ही में खालिस्तानी आतंकी और भारत के दुश्मन हरदीप सिंह निज्जर और सुक्खा की कनाडा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
Image Source : AP
आतंकी कैंप (प्रतीकात्मक फोटो)
भारत के खिलाफ आतंक की साजिश रचने वाले और दर्जनों आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने वाले ऐसे आतंकी जो विदेश में छुपे बैठे थे, उनमें से कई आतंकी अज्ञात दुश्मनों द्वारा कभी न कभी मारे गए। ज्यादातर मामलों में गैंंगवार इसका कारण बना। वर्चस्व की जंग में भी कई खूंखार आतंकवादियों की हत्या कर दी गई। ये रही अब तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मारे गए आतंकियों की लिस्ट....
1.जहूर मिस्त्री - IC-814 अपहरणकर्ता (कराची में गोली मारकर हत्या)
2. रिपुदमन सिंह मलिक 1985 एयर इंडिया बमबारी (सरे में गोली मारकर हत्या)
3.मोहम्मद लाल - आईएसआई ऑपरेटर (19 सितंबर 2022 को नेपाल में गोली मारकर हत्या)
4. हरविंदर सिंह संधू - 2021 पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमला (लाहौर के एक अस्पताल में नशीली दवाओं के ओवरडोज़ से मृत्यु)
5. बशीर अहमद पीर- एचएम कमांडर (रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या)