1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. थाईलैंड ने 2 घायल सैनिकों को कंबोडिया वापस भेजा, 18 अब भी बंधक

थाईलैंड ने 2 घायल सैनिकों को कंबोडिया वापस भेजा, 18 अब भी बंधक

 Published : Aug 01, 2025 08:39 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 08:39 pm IST

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। दोनों देशों की सीमा पर शांति बनी हुई है। इस बीच थाईलैंड ने कंबोडिया के दो घायल सैनिकों को वापस लौटा दिया है।

Thailand Army- India TV Hindi
Thailand Army Image Source : AP

नोम पेन्ह: थाईलैंड की सेना ने बंधक बनाए गए कंबोडिया के दो घायल सैनिकों को शुक्रवार को वापस लौटा दिया। कंबोडिया ने अपने दो सैनिकों की वापसी का स्वागत किया है। दोनों पक्ष क्षेत्रीय दावों को लेकर पांच दिनों से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए पहले ही युद्ध विराम लागू कर चुके हैं। सैनिकों की वापसी के दौरान दोनों देशों के बाच आरोप-प्रत्यारोप और तकरार का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि संघर्ष के दौरान नागरिकों को निशाना बनाया गया और युद्ध के नियमों का उल्लंघन किया था।

कंबोडियाई अधिकारियों ने क्या कहा?

मंगलवार को विवादित भूमि क्षेत्र में पकड़े गए 20 सदस्यीय कंबोडियाई सैनिकों के समूह के शेष सदस्य अब भी थाईलैंड कब्जे में हैं। कंबोडियाई अधिकारी उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। दोनों देशों ने कब्जे की परिस्थितियों के बारे में अलग-अलग विवरण दिए हैं। कंबोडियाई अधिकारियों का कहना है कि उनके सैनिक मित्रतापूर्ण इरादे से थाई सैनिकों के पास पहुंचे थे, ताकि लड़ाई के बाद माहौल सौहार्दपूर्ण रहे, जबकि थाई अधिकारियों का कहना है कि कंबोडियाई सैनिक शत्रुतापूर्ण इरादे से वहां पहुंचे थे, तथा उस क्षेत्र में घुस आए थे, जिसे थाईलैंड अपना इलाका मानता है, इसलिए उन्हें बंदी बना लिया गया। 

कब होगी 18 सैनिकों की रिहाई?

कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता माली सोचेता ने पुष्टि की कि दोनों घायल सैनिकों को थाईलैंड के सुरिन प्रांत और कंबोडिया के ओद्दार मींचे प्रांत के बीच एक सीमा चौकी पर सौंप दिया गया है, और उन्होंने थाई पक्ष से “अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून” के अनुसार शेष कर्मियों को तुरंत वापस भेजने का आग्रह किया। थाईलैंड का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है तथा शेष 18 सैनिकों को तब तक रोके हुए है, जब तक कि वह उनके कार्यों की जांच नहीं कर लेता। (एपी)

यह भी पढ़ें:

कुत्ता पढ़ सकता है आपका दिमाग, परेशानी में नहीं छोड़ते साथ; जानें दिलचस्प बात

नदी पार कर रहा था पिकअप ट्रक, नीचे आ गया विशालकाय मगरमच्छ; फिर जो हुआ वो आप VIDEO में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश