1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. थाईलैंड में नाबालिग ने साथ पढ़ने वाले छात्र का कर दिया कत्ल, कोर्ट से मिली जमानत

थाईलैंड में नाबालिग ने साथ पढ़ने वाले छात्र का कर दिया कत्ल, कोर्ट से मिली जमानत

 Published : Dec 13, 2024 05:35 pm IST,  Updated : Dec 13, 2024 05:36 pm IST

थाईलैंड में नाबालिक छात्र ने सहपाठी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।

Thailand Teenager Kills Classmate (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
Thailand Teenager Kills Classmate (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE INDIA TV

बैंकॉक: थाईलैंड में आपसी झगड़े के बाद ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले सहपाठी की हत्या करने के आरोप में 14 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। सट्टाहिप पुलिस थाने के निदेशक पुलिस कर्नल तनापोल क्लिंकेसॉर्न ने बताया कि संदिग्ध ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह और पीड़ित स्कूल में भी एक-दूसरे को नापसंद करते थे और दोनों मैसेजिंग ऐप के जरिए चोनबुरी प्रांत के सट्टाहिप स्थित अपने घर के पास एक किराने की दुकान पर मंगलवार को मिलने पर सहमत हुए। 

दोनों के बीच हुई झड़प

तनापोल ने बताया कि इस दौरान दोनों छात्रों के बीच झड़प हुई और आरोपी ने चाकू से उसपर हमला कर दिया। सवांग रोजनाथम रेस्क्यू फाउंडेशन नाम की चैरिटी संस्था के अनुसार, दुकान के पास से लड़के का शव बरामद किया गया और उसकी पीठ में चाकू गुदा हुआ था। 

आरोपी को मिली जमानत

तनापोल ने बताया कि इस घटना के करीब एक घंटे बाद आरोपी छात्र ने अपने माता-पिता के साथ सट्टाहिप पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे एक किशोर एवं परिवार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपों के तहत अधिकतम 15 साल की सजा है और वो मामले की जांच कर रहे हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

जेल में सजा काट रहे चार भारतीय-अमेरिकियों को मिली माफी, राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया क्षमादान

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर कर दी क्रूज मिसाइलों की बरसात, ड्रोन्स से भी किया अटैक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश